पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया
भगवानपुर हाट(सीवान)थाना क्षेत्र के सरहरी गांव के पास सिंघौली चवर में शनिवार को सहसा गांव के संतोष भारती के हत्या के मामले का उद्भेदन करने में पुलिस सफल दिख रही है।
इस मामले में मृतक के भाई विनोद विनोद भारती के आवेदन पर पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेतर कारवाई में जुट गई है।दिए आवेदन में मृतक के भाई ने बताया कि उसके घर पर हत्या के एक दिन पूर्व ही बसंतपुर थाना क्षेत्र कडही खुर्द गांव का सुरेश मांझी का पुत्र राहुल कुमार तथा उसका दोस्त पप्पू कुमार एवं अजय यादव आये थे।
उसके भाई की हत्या पुरानी रंजिस के कारण इन तीनो के अलावे अन्य ने मिलकर की है।इस कांड में पुलिस तत्वरित कारवाई करते हुए राहुल कुमार को गिरफ्तार कर ली।उससे पूछताछ पर उसने हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।
थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने गिरफ्तार आरोपित को सोमवार को जेल भेज दिया।हत्या में उपयोग की गई बरेजा कार जो पप्पू कुमार की है पुलिस जब्त कर ली है।राहुल ने पूछताछ में बताया कि मृतक के पत्नी से उसका लगाव लगभग आठ वर्ष से है।दोनों एक साथ में रहना चाहते थे।जिसका बिरोध मृतक द्वारा किया जाता था।पत्नी डेजी कुमारी के प्लान पर हत्या का अंजाम दिया गया तथा इसका सूचना पत्नी को दे दी गई।पुलिस इस घटना के और आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही है।जानकारी मिली कि राहुल कुमार कोलकता से सन्तोष भारती के साथ ही घर आया था।आरोपित राहुल प्रेमिका को पाने के लिए मृतक को रास्ते से हटाने में सफल रहा है।लेकिन स्वयं अपने खोदे गए गढ़े में गिर गया।
भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…
छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…
सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…
• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…
लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…
छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…
Leave a Comment