भगवानपुर हाट(सीवान)प्रखंड क्षेत्र के बड़कागांव के कामरेड सह पूर्व सरपंच भागेश्वर प्रसाद और पूर्व सरपंच राजकुमारी देवी का छोटा पुत्र अनुज कुमार गेट की परीक्षा पास कर पटना आईआईटी से डाटा साइंस एंड आर्टिफिसियल इंटेलिजेंस की पढ़ाई के लिए शुक्रवार एमटेक में दाखिला हुआ है।इसकी सूचना मिलते ही क्षेत्र में जश्न का माहौल हो गया।अनुज कुमार की प्रारंभिक पढ़ाई आदर्श मध्य विद्यालय बसंतपुर और उच्च विद्यालय बसंतपुर हुई है।इसके बाद उसने बीटेक उत्तर प्रदेश राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज से कंप्यूटर साइंस से कर नौकरी के साथ ही साथ गेट की परीक्षा की तैयारी कर रहा था।जिसमे इस वर्ष गेट की परीक्षा उत्तीर्ण किया था।
अनुज कुमार ने बताया की एमटेक कर सिविल सर्विस की तैयारी कर आईएएस बन कर समाज का सेवा करना है।अनुज के पिता कामरेड बागेश्वर प्रसाद ने बताया की अनुज बचपन से ही पढ़ाई लिखाई में मेहनती था।जिससे उसने राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा पास कर गांव के बच्चो मनोबल बढ़ाने का काम किया है।अनुज को बधाई देने वालो में मुखिया प्रिया सिंह,विकास सिंह विरप्पन,जेडीयू नेता अशोक कुमार शर्मा,संत नागमणि,कामरेड सुरेंद्र सिंह,कामरेड राजेंद्र सिंह,राजद नेता रविंद्र राय,मुखिया चांदनी कुमारी,शमीम अख्तर सहित अन्य लोगों ने उज्ज्वल भविष्य की कामना किए।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment