torwartprofi zweiradhelm vitalwerte sonnensparo schutzschritt echtwork buerogaming gasgrillprofi damenrucksack दक्षिण एशियाई इंडो किक चैम्पियनशिप में भगवानपुर का युवक ने गोल्ड मेडल जीत कर देश का नाम रौशन किया - गौरी किरण
Homeखेलदेशबिहार

दक्षिण एशियाई इंडो किक चैम्पियनशिप में भगवानपुर का युवक ने गोल्ड मेडल जीत कर देश का नाम रौशन किया

भगवानपुर हाट(सीवान)प्रखंड क्षेत्र के लहुड़ी कौड़िया गांव निवासी राजनारायण राजन व मिथिलेश सिन्हा के पुत्र मृगांक शेखर ने भूटान के थिम्फू शहर में आयोजित दक्षिण एशियाई इंडो किक चैम्पियनशिप में गोल्ड मेडल जीत कर देश का नाम रौशन किया है।

युवक रक्षा मंत्रालय में सहायक अभियंता के पद पर कार्यरत है। एक कठोर और व्यापक चयन प्रक्रिया के बाद, जिसमें विभिन्न राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में अवलोकन, प्रदर्शन मूल्यांकन शामिल थे, चयन समिति ने उन एथलीटों की सूची को अंतिम रूप दिया है, जिसमें मृगांक शेखर का नाम शामिल था।

इसमें उसने असाधारण कौशल, समर्पण और क्षमता का प्रदर्शन कर गोल्ड मेडल जीता है। उसकी कड़ी मेहनत और लगन ने उसे अंतर्राष्ट्रीय मंच पर अपने देश का प्रतिनिधित्व करने का यह अवसर दिया। उसके पिता राजनारायण राजन ने बताया कि इस प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतकर उसने अपने देश का नाम रौशन किया है।

इसकी सूचना मिलने पर उसके पैतृक गांव में खुशी का माहौल है। उसकी इस सफलता पर उसके चाचा नीरज नारायण सिन्हा, शशांक शेखर, रंजीत राय, काशिद अंसारी, रजनीश नारायण सिंह व अन्य लोगों खुशी व्यक्त किया है और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।