torwartprofi zweiradhelm vitalwerte sonnensparo schutzschritt echtwork buerogaming gasgrillprofi damenrucksack भगवानपुर हाट:अगलगी में बासवारी सहित खेत मे लगे गेंहू की फसल जलकर खाक - गौरी किरण
Homeदेशबिहार

भगवानपुर हाट:अगलगी में बासवारी सहित खेत मे लगे गेंहू की फसल जलकर खाक


भगवानपुर हाट(सीवान)प्रखंड क्षेत्र के बड़कागाँव में रविवार के संध्या में बगीचे के बासवारी में आग लगने की घटना हुई है।इस आगलगी में बासवारी के बगल के खेत में लगे गेंहू का फसल जलकर खाक हो गया है।गांव के रामदयाल प्रसाद के खेत मे लगे गेंहू का फसल जलकर खाक हो गया है।स्थानीय लोगों ने बताया कि खेत के पास बगीचे में असामाजिक तत्वों के द्वारा तास, जुआ के साथ ही साथ कुछ गंजेड़ी गांजा पीने के लिए पहुचते है।

इन्ही गंजेरियो के द्वारा गांजा पीने के दरमियान गंजे के चिलम से निकली चिंगारी से आग लगने का अनुमान लगाया जा रहा है।गनीमत रही कि संध्या के समय होने के कारण गेंहू की कटाई के लिए आसपास के लोग अपने खेतों में पहुँचे थे नहीं तो सैकड़ों एकड़ भूमि में लगे गेंहू का फसल जलकर खाक हो जाता।जैसे ही लोगों को आग की लपट दिखाई दी सभी लोग मिलकर आग को फैलने रोकने का प्रयास करने लगे।जिसके कारण अधिक नुकसान होने से फसल को बचाया गया।