Homeदेशबिहार

बिहार में बड़ा हादसा : किसानों से भरी नाव नदी में पलटी, 24 लोगों के नदी में डूबने की आशंका

गिरफ्तार

गोपालगंज(बिहार) बुधवार को जिले बड़ी हादसे की सूचना आ रही है जहां नदी पार कर खेती करने जा रहे किसानों से भरा नाव नदी में पलट गई है।जिसमें 24 लोगों की नदी में डूबने की आशंका जताई जा रही है। वही एक ने तैर कर जान बचाई।

हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।आसपास के लोगों की भीड़ लग गई।अब तक जानकारी के अनुसार 3 लोगों का शव निकाला जा चूका है।जिसमें महिला का शव बरामद हुआ है।

यह नाव हादसा बेतिया-गोपालगंज सीमा स्थित भगवानपुर गांव के समीप हुआ।जानकारी के अनुसार नाव पर ट्रैक्टर लड़ा बताया जा रहा है।डूबने वालो में कुचायकोट एवं विशम्भरपुर थाना के कई इलाके के किसान थे। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। सूचना मिलने के बाद स्थानीय गोताखोर पहुंचे। फ़िलहाल लापता लोगों की खोजबीन में गोताखोर जुटे है।