महाराजगंज(सीवान)विधानसभा चुनाव को लेकर एनडीए गठबंधन के जदयू प्रत्याशी हेमनारायण साह महाराजगंज विधानसभा क्षेत्र के बड़कागांव पंचायत और सहसरांव पंचायत में जनसंपर्क कर एनडीए के पक्ष में समर्थन मांगा। जनसंपर्क के दौरान उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जनता ने मियां बीवी को जब मौका दिया तो वे लोग इस राज्य को जंगलराज बना दिया। महागठबंधन के नेता विकास के बड़े-बड़े दावे करते हैं लेकिन अतीत में अपने बनाए गए जंगलराज को नहीं देखते है। बिहार में एकमात्र विकास पुरुष हमारे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कुशल नेतृत्व में बिहार लगातार विकास की पथ पर बढ़ रहा है। उन्होंने बड़कागांव पंचायत के लोगों को संबोधित के दौरान कहा कि लोगों को भ्रमित होने की जरूरत नहीं है,आप विकासशील नेता को ही चुने,नीतीश के सरकार में चारों ओर विकास हुए हैं। गांव-गांव सड़कों की जाल बिछाई गई है,हर गांव में बिजली पहुंच गई, मैंने महाराजगंज विधानसभा क्षेत्र को चारों तरफ विकसित करने का काम किया है,यही कारण है कि लोगों को हमारे ऊपर भरोसा है और इसी भरोसो के बदौलत ही महाराजगंज की जनता मुझे विधानसभा भेजने का काम करेगी,मौके पर उपस्थित संतोष चौहान, लालजी राय,रंजीत प्रसाद, रमेश मांझी,लगन प्रसाद,दारा सिंह,जनकदेव सिंह,राजेश यादव,बिट्टू कुमार,उमेश प्रसाद,सुरेश प्रसाद,रामदयाल प्रसाद,मुकेश सिंह आदि रहे।
भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…
छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…
सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…
• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…
लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…
छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…
Leave a Comment