Home

बिहार लेनिन जगदेव बाबू की 101वीं जयंती कार्यक्रम आयोजित

कटिहार:बिहार लेनिन जगदेव बाबू की 101वीं जयंती पर श्रीकृष्ण आस्था मंच व अन्य समाजवादी लोगों के साथ राजद नेता पूर्व शिक्षा राज्यमंत्री डॉ. रामप्रकाश महतो ने कटिहार के न्यू मार्केट स्थित अमर शहीद जगदेव बाबू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। सर्वप्रथम डॉ. रामप्रकाश महतो के नेतृत्व में बड़ा बाजार स्थित शिव मंदिर चौक से एक बाइक रैली द्वारा कार्यक्रम की शुरुवात हुई। बाइक रैली शहीद चौक, मंगलबाजार होते हुए न्यू मार्केट पहुंची और सभा में तब्दील हो गई। इस दौरान उपस्थित लोगों ने जगदेव बाबू अमर रहे, समाजवाद जिंदाबाद, सौ में नब्बे शोषित है-नब्बे भाग हमारा है आदि नारा लगाए। पूर्व शिक्षा राज्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि दबे-कुचले, शोषित-पीड़ित समाज को जगाने वाले महान विचारक, समाज सुधारक शहीद जगदेव प्रसाद के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने की आज विशेष आवश्यकता है। इस अवसर पर सभा की अध्यक्षता विश्वनाथ राम कुशवाहा ने किया। जबकि कार्यक्रम में न्यू मार्केट बाबू जगदेव स्मारक समिति के अध्यक्ष रामइकबाल सिंह, इंजीनियर गिरजा प्रसाद सिंह, अपना किसान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयलाल सिंह कुशवाहा, सरयुग महतो, रामस्वरूप सिंह, राकेश यादव, अशोक सिंह, राजेन्द्र प्रसाद मेहता, राजीव रंजन वर्मा, बालेश्वर यादव, सतीश प्रसाद सिन्हा, लक्ष्मीकांत प्रसाद, मजहर आलम, राजकुमार साह, हाजी टिंकू, अनिल सिंह, बिंदेश्वर सिंह, राजद नेता चंदन सिंह, असीम भौमिक आदि मौजूद रहे।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

2 weeks ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

3 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

1 month ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

1 month ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

1 month ago