torwartprofi zweiradhelm vitalwerte sonnensparo schutzschritt echtwork buerogaming gasgrillprofi damenrucksack बिहार राजनीति: मुकेश सहनी को मंत्रिमंडल से हटाने की तैयारी, भाजपा के अनुशंसा पर मुख्यमंत्री नीतीश ने राज्यपाल के पास भेजी सिफारिश - गौरी किरण
Homeदेशबिहारराजनीति

बिहार राजनीति: मुकेश सहनी को मंत्रिमंडल से हटाने की तैयारी, भाजपा के अनुशंसा पर मुख्यमंत्री नीतीश ने राज्यपाल के पास भेजी सिफारिश

पटना(बिहार) सूबे में भारतीय जनता पार्टी के बाद अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की है।मिली सूचना अनुसार बिहार के पशु एवं मत्स्य विभाग के मंत्री मुकेश सहनी को मंत्रिमंडल से हटाए जाने के लिए रविवार को सीएम नीतीश कुमार ने बिहार के राज्यपाल फागू चौहान से सिफारिश की है।अब सभी लोगों की निगाहें राजभवन पर टिकी हैं।राज्यपाल के हाथों में ही अब सहनी के ‘भविष्य’ का फैसला है।

भाजपा ने पहले ही कि थी सिफारिश

मालूम हो कि भाजपा ने सहनी को सूबे मंत्रिमंडल से हटाए जाने की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लिखित सिफारिश की थी।इसी पर संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री ने ये कदम उठाया है।जिसके बाद से कभी सहनी का मंत्री पद जा सकता है।

बता दें कि यूपी चुनाव में भाजपा से बगावत करके चुनाव मैदान में उतरे मुकेश सहनी को भाजपा ने हर तरह से नुकसान पहुंचाया है। पहले भाजपा ने उनसे बोचहां विधानसभा सीट छीन ली और फिर उनकी पार्टी के तीनों विधायकों को भाजपा में शामिल करा कर बिहार में उनकी ताकत खत्म कर दी।इधर, ये सब करने के बाद उन्हें मंत्रिमंडल से भी हटाने की सीएम नीतीश के सिफारिश कर दी।