torwartprofi zweiradhelm vitalwerte sonnensparo schutzschritt echtwork buerogaming gasgrillprofi damenrucksack अनियंत्रित डंफर की चपेट में आने से बाइक सवार पिता पुत्र गम्भीर रूप से घायल , सीवान रेफर - गौरी किरण
Homeदुर्घटनादेशबिहार

अनियंत्रित डंफर की चपेट में आने से बाइक सवार पिता पुत्र गम्भीर रूप से घायल , सीवान रेफर

क्षतिग्रस्त बाइक

भगवानपुर हाट(सीवान)थाना क्षेत्र एसएच 73 पर सड़क दुर्घटना में बाईक सवार पिता पुत्र गम्भीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने बताया कि डंफर के चपेट में आने से बाइक सवार पिता पुत्र घायल हो गए।

घायल पिता पुत्र को स्थानीय लोगों ने बसंतपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए ले गए।जहाँ चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज कर बेहतर इलाज के लिए सीवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया।

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि रविवार को सूर्यपूरा गांव के रविंद्र सिंह अपने पुत्र सुजीत कुमार के साथ बाइक पर सवार होकर मशरक दवा लेने के लिए जा रहे थे।इसी क्रम में जब बाइक भगवानपुर थाना क्षेत्र के माघर मोहर राय टोला के समीप एसएच 73 पर पहुंची तो मशरक के तरफ से आ रहा डंफर (ट्रक) से साइड लेते वक्त उसके बॉडी के चपेट में आ गई।

जिससे पिता पुत्र बाइक सहित सड़क के किनारे गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गए।वही डंफर चालक डंफर छोड़कर फरार हो गया। बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई ।घटना की सूचना पाकर पीएसआई रवि कुमार घटनास्थल पर पहुंच डंफर तथा क्षतिग्रस्त बाइक को अपने नियंत्रण में लिया।