torwartprofi zweiradhelm vitalwerte sonnensparo schutzschritt echtwork buerogaming gasgrillprofi damenrucksack जीविका कर्मी का जीविका कार्यालय से बाइक की चोरी,घटना सीसीटीवी कैमरा में कैद - गौरी किरण
Homeक्राईमदेशबिहार

जीविका कर्मी का जीविका कार्यालय से बाइक की चोरी,घटना सीसीटीवी कैमरा में कैद

बाइक चोरी कर ले जाता चोर

भगवानपुर हाट(सीवान)थाना क्षेत्र के मलमलिया में स्थित जीविका कार्यालय के सामने लगी जीविका कर्मी सत्रुध्न कुमार गौंड का बाइक का चोरों ने शुक्रवार को चोरी कर लिया है।बाइक चोरी करते चोरों का जीविका कार्यालय के बगल में लगे सीसीटीवी कैमरा में चोरों करने की घटना कैद हो गई है।

जिसमे एक चोर अपने बाइक से रेकी करता दिखाई दे रहा जबकि दूसरा चोर बाइक को ले जाते हुए कैमरे दिखाई दे रहा है।बाइक मालिक सत्रुध्न कुमार गौंड ने बताया की प्रति दिन की तरह अपना बाइक कार्यालय के बाहर लगाकर काम के लिए कार्यालय के अंदर गया था ।जब कुछ देर बाद बाहर निकला तो बाइक नहीं दिखाई दिया।इसके बाद बाइक की खोजबीन करने लगा तब बगल में लगे कैमरे में बाइक की चोरी करते चोर का कैमरा दिखाई दिया।ज्ञात हो को एक सप्ताह पूर्व ही मलमलिया से चापल जुटा के दुकान के समाने से बाइक चोरों ने एक बाइक की चोरी करने की घटना को अंजाम दिए थे।जिसका भी वीडियो सीसीटीवी कैमरा में कैद हुआ था।