torwartprofi zweiradhelm vitalwerte sonnensparo schutzschritt echtwork buerogaming gasgrillprofi damenrucksack 3 जुलाई को धूमधाम से मनेगा स्वतंत्रता सेनानी अब्दुल कय्यूम अंसारी व वीर अब्दुल हमीद का जन्मदिन - गौरी किरण
Homeदेशबिहार

3 जुलाई को धूमधाम से मनेगा स्वतंत्रता सेनानी अब्दुल कय्यूम अंसारी व वीर अब्दुल हमीद का जन्मदिन

हाजीपुर(वैशाली)स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय अब्दुल कय्यूम अंसारी एवं वीर अब्दुल हमीद के जन्म दिवस पर महुआ बाजार के पंचमुखी चौक रोड के निकट कोल्ड स्टोर के सामने उत्सव विवाह भवन में आगामी 3 जुलाई को हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा।इस को मनाने के लिए अति पिछड़ा हिंदू मुस्लिम मोर्चा संगठन के राज्य स्तरीय नेता हशामुद्दीन अंसारी,डॉक्टर नूर हसन आजाद पटना,एजाज अंसारी,पोस्ट मास्टर सादिक अंसारी चेहरा कलां,राजद के महुआ प्रखंड अध्यक्ष नसीम रब्बानी,राजद के पातेपुर प्रखंड अध्यक्ष मकबूल अहमद अंसारी,पूर्व मुखिया उम्मीदवार शहजाद अंसारी,कैसर अंसारी,नकी अंसारी,महफूज अंसारी हिदायतपुर, नूर ऐन अंसारी,डॉक्टर शमीम अंसारी आसमा अस्पताल महुआ,बक्सामां पंचायत के मुखिया मोहम्मद हाशिम अंसारी आदि ने बैठक की।

बैठक में सभी ने कार्यक्रम को शानदार तरीके करने का ऐलान किया।मौके पर डॉक्टर शमीम अंसारी ने कहा कि जो कौम अपने पूर्वज के इतिहास को और उनके कर्तव्य को भुला देता है तो उस काम को यह दुनिया भी भुला देती है।इसलिए अपने पूर्वजों के इतिहास को याद रखने की जरूरत है।नई नस्ल को बताने की भी जरूरत है ताकि उनके कर्तव्य को अपने जीवन में लाकर नौजवान भी समाज के प्रति, देश के प्रति कर्तव्यनिष्ठ बन सके और अति पिछड़ा हिंदू मुस्लिम समाज को विकास के पथ पर ला सके।