सदस्यता अभियान
भगवानपुर हाटभगवानपुर हाट(सिवान) भगवानपुर पूर्वी मण्डल में सदस्यता अभियान चलाने हेतु सुघरी ब्रह्म स्थान के परिसर में कार्यशाला आयोजित की गई। पूर्वी मण्डल अध्यक्ष सुजीत कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यशाला में जिला सदस्यता सह प्रमुख राजीव रंजन पाण्डेय ने अभियान में युवाओं, महिलाओं, किसानों, व्यवसायियों, छात्रों, अनुसूचित जाति और जनजाति के बंधुओं के बीच विशेष अभियान चलाकर सदस्य बनाने के बारे में चर्चा किया। इस कार्यक्रम में महाराजगंज विकास मंच के संयोजक और विधानसभा के भाजपा नेता मनोरंजन सिंह ने भी उपस्थित कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए आह्वान किया कि इस अभियान में प्रत्येक शक्तिकेन्द्र पर कम से कम 100 नौजवानों को नया सदस्य बनाया जाना है।
इस कार्यक्रम में पूर्वी मण्डल महामंत्री दारा सिंह, पप्पू सिंह, पूर्व मण्डल अध्यक्ष लोकेश नाथ पाण्डेय, जगन राम, राजेन्द्र सिंह, वीरेन्द्र सिंह, सुरेश सिंह लाला, ब्रजेश सिंह, कर्ण सिंह, मनीष कुमार, मनोज शर्मा, जेके कुशवाहा, अनील सिंह सहित सभी शक्तिकेन्द्र प्रमुख इस कार्यशाला में उपस्थित रहे। प्रशिक्षण कार्यक्रम के अन्त में मण्डल अध्यक्ष सुजीत पाण्डेय ने धन्यवाद ज्ञापन देते हुए कहा कि 5 जुलाई को सभी शक्तिकेन्द्रों पर ऐसी ही कार्यशाला आयोजित की जाएगी जिसमें बूथ स्तर तक के सभी कार्यकर्ता भाग लेंगे।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment