बनियापुर(सारण)प्रखंड क्षेत्र के परसा गांव में नागेंद्र साह मुखिया के नवनिर्मित विवाह भवन के प्रांगण में रविवार को अतिपिछड़ा समाज का बैठक आयोजित किया गया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यसभा के पूर्व सांसद विनोद नायक ने कहा की गुलामों को गुलामी का एहसास करा दो अपने आप गुलामी का जंजीर तोड़ देंगे।कार्यक्रम में पूर्व मुखिया सह संगठन के प्रदेश महासचिव श्री श्रवण कुमार ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यरूप से यह समाज स्वतंत्रता प्राप्ति के पूर्व से ही आर्थिक, सामाजिक व राजनितिक रूप पिछड़ा हुआ है।
पिछड़ेपन का आलम यह है कि राष्ट्र के पैमाने पर अभी कोई भी नेता नहीं है। यदि किसी पार्टी में एक आध नेता हैं लेकिन पार्टी गाइड लाइन के खिलाफ जाकर अपनी आवाज नहीं उठा पाते है। जबकि हमारी आबादी कुल आबादी का 42% हैं ऐसी स्थिति में “अतिपिछड़ा एक हो” का स्लोगन दिया।
वही पूर्व मुखिया उमाशंकर साह को प्रखंड अध्यक्ष मनोनित किया गया तथा मुखिया अशोक साह,पूर्व उप प्रमुख राकेश शर्मा, पूर्व मुखिया संतोष साह, मुखिया अनिल शर्मा, पूर्व मुखिया नागेन्द्र साह, बिंद महतो, राजेंद्र साह, भगवानजी शर्मा, मंतोष प्रसाद, तारीफ मिया, सूरज चौहान, शिव प्रसाद महतो, लाल बिहारी चौरसिया, मुखिया मुकेश कुमार साह समेत दर्जनों गणमान्य पदाधिकारी बनाया गया।वही पदाधिकारी बनने प्रदीप महतो,मोहम्मद चांद, तेरस महतो भूतेश प्रसाद, अरुण महतो पलटन ठाकुर रूपेश महतो समेत दर्जनों कार्यकर्ताओ ने बधाई दी।
भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…
छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…
सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…
• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…
लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…
छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…
Leave a Comment