प्रखंड प्रमुख हरेंद्र पासवान की मां का निधन, बुधवार को अंतिम संस्कार
भगवानपुर हाट(सीवान)प्रखंड प्रमुख हरेंद्र पासवान की मां श्रीमती बियफा देवी का मंगलवार दोपहर निधन हो गया। वे 80 वर्ष की थीं। वे पूर्व मुखिया सुखरी मांझी की धर्मपत्नी थीं। निधन की खबर मिलते ही आसपास के लोग उनके घर पहुंचे। लोगों ने अंतिम दर्शन कर श्रद्धांजलि दी।

बुधवार सुबह गांव में उनकी निजी भूमि पर अंतिम संस्कार किया जाएगा। इसके लिए तैयारी की जा रही है। शव को अंतिम दर्शन के लिए घर के द्वार पर रखा गया है।

प्रमुख हरेंद्र पासवान ने बताया कि संध्या समय वे अपने भाई राजीव कुमार के साथ मां को जूस पिला रहे थे, तभी उनका निधन हो गया। राजद नेता प्रो. रविंद राय ने कहा कि माता जी सरल स्वभाव की थीं। हम लोग जब भी जाते थे, वे अपने बच्चों की तरह भोजन कराती थीं।

अंतिम दर्शन के समय आलमगीर खां, ओम प्रकाश प्रसाद, सेवानिवृत्त शिक्षक गंगा सागर राम,रंजीत कुमार यादव सहित कई लोग मौजूद रहे।

