सीवान(बिहार)जिले के हसनपुरा-सीवान मुख्य सड़क पर बुधवार को हसनपुरा बाजार के पास सदर अस्पताल से इलाज करा कर लौट रहे बाइक सवार मां बेटे को तेज रफ्तार ऑटो के रौंदने से गंभीर रूप से घायल हो गए।दुर्घटना में मां बेटे की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।दुर्घटना में घायलों की पहचान एमएच नगर हसनपुरा थाना क्षेत्र के रामपुर गांव के अशोक यादव की 45 वर्षीय पत्नी रामावती देवी तथा 20 वर्षीय पुत्र संजय कुमार के रूप में हुई है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बताया कि मां की तबीयत खराब होने के बाद पुत्र संजय कुमार सीवान सदर अस्पताल से इलाज कराकर बाइक पर मां को लेकर घर लौट रहा था।
इसी दौरान तेज रफ्तार में आ रही एक अनियंत्रित ऑटो ने हसनपुरा सीवान मुख्य सड़क पर उन्हें रौंद कर मौके से फरार हो गया। घटना के बाद दोनों लोगों को गंभीर स्थिति में उठाकर आनन-फानन में हसनपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। जहां चिकत्सकों ने प्राथमिक उपचार कर दोनों का बेहतर इलाज के सीवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment