Home

प्रधानमंत्री मातृ शिशु लाभ योजना के लिए लगा शिविर

महाराजगंज। प्रधानमंत्री मातृ शिशु योजना के तहत गर्भवती महिलाओं के जांच के लिए सोमवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में एक शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें सुबह से ही महिलाओं की भीड़ जुटने लगी। शिविर का आयोजन पीएचसी के चिकित्सक  पदाधिकारी डॉ. राहुल कुमार के देखरेख में किया गया।

50 से अधिक गर्भवती महिलाओं को की गई स्वास्थ्य संबंधित जाँच

इस दौरान करीब 50 से अधिक महिलाओं का पंजीकरण कर उनके स्वास्थ्य की जांच की गई। डॉ. राहुल कुमार ने बताया कि गर्भवती महिलाओं का ब्लड प्रेशर,खून की कमी,एचआईवी आदि की जांच कर उनका इलाज किया गया। चिकित्सकों की देखेरख में तीन महीने तक जांच की प्रक्रिया चलेगी। इसके बाद उस महिला का प्रसव चिकित्सकों के नगरानी में कराया जाएगा। पंजीकृत महिलाओं को बाद में प्रधानमंत्री के तरफ से चलाए जा रहे योजना का लाभ दिया जाएगा। ये सारे जांच और स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान पाए गए कमी के अनुसार इलाज नि:शुल्क है। उन्होंने बताया कि यह रूटीन के तहत कराया जा रहा है। जो प्रत्येक माह के 09 तारीख को शिविर के माध्यम से किया जाता है। प्रधानमंत्री मातृ शिशु शिविर में जाँच के लिए शहरी क्षेत्रों के साथ प्रखंड के कई गांवों से आए गर्भवती महिलाओं का भीड़ लगा हुआ था।
इस दौरान स्वास्थ्य प्रबंधक महताब आलम डा•इरशाद आलम एएनएम संगीता श्रीवास्तव और आशा कार्यकर्ता उपस्थित रही। 

gaurikiran2017

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

1 week ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

2 weeks ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

2 weeks ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

2 weeks ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

3 weeks ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

3 weeks ago