Categories: Home

सिविल सर्जन ने की 5 दिवसीय पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत

  • 7.88 लाख बच्चों को लगाए जाएंगे पोलियो के टीके
  • 12 जानलेवा बीमारियों से रक्षा करता है दो बूंद पोलियो की दवा
  • 31 जनवरी से 04 फरवरी तक चलेगा अभियान

पूर्णिया(बिहार)शून्य से लेकर 05 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो के साथ ही अन्य 12 जानलेवा बीमारियों से रक्षा के लिए पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान की शुरुआत सिविल सर्जन डॉ. उमेश शर्मा द्वारा सदर अस्पताल के प्रतिरक्षण केंद्र में की गई। सिविल सर्जन द्वारा प्रतिरक्षण केंद्र में उपस्थित बच्चों को दवा पिलाते हुए वहां उपस्थित लोगों को इससे होने वाले फायदों की जानकारी दी गयी एवं सभी को अपने शून्य से 05 वर्ष तक के बच्चों को नियमित पोलियो ड्रॉप पिलाने की अपील की। इस दौरान वहां अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी (एसीएमओ) डॉ. एस. के. वर्मा, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी (डीआईओ) डॉ. सुभाष चंद्र पासवान, डब्लूएचओ एसएमओ अनिसुर रहमान भुइयां, यूनीसेफ एसएमसी (इंचार्ज) अमित कुमार, पाथ जिला समन्यवक पंकज कुमार के साथ ही अन्य स्वास्थ्य अधिकारी व एएनएम उपस्थित रहे ।

7.88 लाख बच्चों को लगेगा पोलियो का टीका :

डीआईओ डॉ. सुभाष चन्द्र पासवान ने बताया कि 05 दिवसीय पल्स पोलियो अभियान के दौरान पूरे जिले में 07 लाख 88 हजार बच्चों को दो बूंद पोलियो ड्रॉप पिलाया जाएगा। इसके लिए जिले में 50 हजार 900 वॉइल बी.ओ.पी.भी. उपलब्ध है। घर-घर जाकर 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाने के लिए 1607 टीम बनाई गई है जिसके द्वारा 06 लाख 71 हजार घरों का दौरा किया जाएगा। इसके अलावा जिले में 158 ट्रांजिट टीम व 52 मोबाइल टीम को भी लगाया गया है जो हाई रिस्क गांवों/मोहल्लों, ईट भट्ठों, घुमंतू लोगों के बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाएंगे।

पोलियो के साथ ही अन्य 12 जानलेवा बीमारियों से बचाता है दो बूंद ड्रॉप :

एसीएमओ डॉ. एस. के. वर्मा ने कहा कि पोलियो एक लकवाग्रस्त बीमारी है जो बच्चों को आसानी से हो सकती है। हालांकि यह बीमारी किसी भी उम्र के लोगों को कभी भी हो सकती है। इसे बचपन से ही होने से पहले रोक देने के लिए 0 से 5 वर्ष के बच्चों को दो बूंद की पोलियो ड्रॉप पिलाई जाती है। दो बूंद ड्रॉप पोलियो के साथ ही बच्चों को अन्य 12 जानलेवा बीमारियों से भी बचाए रखता है। इसलिए हर अभिभावक को अपने बच्चों को नियमित पोलियो ड्रॉप जरूर पिलाना चाहिए। इसकी सुविधा सभी अस्पतालों, आंगनबाड़ी केंद्रों, अतिरिक्त टीकाकरण केंद्रों पर निःशुल्क रूप से उपलब्ध है।

कोरोना टीका भी चलेगा नियमित :

सिविल सर्जन डॉ. उमेश शर्मा ने बताया कि 05 दिवसीय पोलियो अभियान के साथ ही स्वास्थ्य कर्मियों के लिए कोरोना का टीकाकरण भी चिन्हित टीकाकरण स्थलों पर नियमित चलाए जाएंगे। प्रथम चरण के टीका का पहला डोज 10 फरवरी से पूर्व ही पूरा किया जाएगा और उसके बाद कोविड-19 टीका का दूसरा डोज शुरू किया जाएगा। सभी अधिकारियों को पंजीकृत स्वास्थ्य कर्मियों को तय समय तक टीका लगा दिया जाना है। इसके लिए आवश्यकता अनुसार अतिरिक्त टीम भी बनाने का निर्देश दिया गया है। जिला स्वास्थ्य समिति तय समय पर टीकाकरण लक्ष्य हासिल करने के लिए कार्यरत है।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

3 days ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

2 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

3 weeks ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

4 weeks ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

1 month ago