Home

कक्षा आठ की छात्रा तारा प्रजापति का हुआ नेशनल फुटबॉल टीम के लिए चयन

एकमा विधायक सहित अन्य लोगों ने दी बधाई

एकमा(सारण)नगर पंचायत एकमा बाजार के वार्ड संख्या-13 राजापुर गांव के श्याम बिहारी पंडित की पुत्री व राजकीय मध्य विद्यालय हंसराजपुर की कक्षा आठवीं की छात्रा तारा प्रजापति का चयन नेशनल फुटबॉल टीम के लिए हुआ है।मिली सूचना के अनुसार तारा प्रजापति अपने पिता श्याम विहारी पंडित के साथ एकमा प्रखंड मुख्यालय में रहकर शिक्षा के साथ बचपन से ही फुटबॉल खेल में रुचि रखती थी। तारा की फुटबॉल खेल में रुचि देखकर पिता श्याम बिहारी प्रजापति ने सीवान जिले के मैरवा स्थित एकलव्य फुटबॉल प्रशिक्षण केन्द्र से प्रशिक्षण प्राप्त कराकर प्रखंड स्तर से लेकर जिला स्तरीय एवं राज्य स्तरीय फुटबॉल खेल में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए अनेक कप एवं शिल्ड व मेडल अपने नाम कर चुकी है। हाल ही में पिछले वर्ष 2023 में हुआ सुब्रतो कप दिल्ली अंडर- 17 स्कूली फुटबॉल कप सहित राज्य स्तरीय फुटबॉल कप का प्रतिनिधित्व करते हुए अंडर-19 नेशनल गेम में चयनित हुई है।

जो पंजाब के चंडीगढ़ में खेला जा रहा है। जिससे अपने गांव ही नहीं जिले से लेकर राज्य एवं देश का नाम रोशन कर रही है। तारा प्रजापति का पैतृक गांव सीवान जिले के सिसवन प्रखंड के ग्राम पंचायत नया गांव के माधवपुर कठतल के निवासी हैं। तारा के पिता बरसों से एकमा में रहकर एक मैकेनिक का काम करते हैं। इसके अलावा वे उक्त पंचायत के पंचायत समिति के सदस्य के प्रतिनिधि भी है। वर्तमान में नगर पंचायत एकमा बाजार के राजापुर में नया घर बनाकर कुछ वर्षों से रहते हैं।इस संबंध में तारा के पिता श्याम बिहारी पंडित ने बताया कि मेरी पुत्री पढ़ाई के साथ फुटबॉल खेल में काफी रुचि रखती थी। हमने भी इस खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास किया है। वह अपनी कड़ी मेहनत की बदौलत आज इस मुकाम तक पहुंच कर अपने परिवार ही नहीं जिला राज्य एवं देश में अपनी प्रतिभा की बदौलत परचम लहरा रही है।Class 8 student Tara Prajapati selected for the national football teamशिक्षक उपेंद्र कुमार यादव, दीपक कुमार, कमल कुमार सिंह, लखन लाल प्रसाद, अरुण कुमार सिंह, अरविंद कुमार, सुनील साह, मनीष कुमार सिंह आदि अन्य लोगों ने छात्रा तारा प्रजापति को इस उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

17 hours ago

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

3 weeks ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

4 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

1 month ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

2 months ago