Categories: Home

किशनगंज जिले में कोरोना रिकवरी रेट 99.6 प्रतिशत अब तक 3.05 लाख से अधिक लोगों की कोरोना जांच

जिले में अबतक हो चुका है 2177 स्वास्थ्यकर्मियों का टीकाकरण

किशनगंज(बिहार)जिले में कोरोना संक्रमण के प्रसार की रफ्तार  कम हुई है। जिले में कोरोना से रिकवरी रेट 99.6 है। सिविल सर्जन् श्रीनंदन  ने बताया जिले में फिलहाल कोरोना के 2 एक्टिव मामले हैं। जिसमें कुल 2 संक्रमित मरीज होम आइसोलेशन में हैं ।

अब तक 3.05 लाख से अधिक लोगों की कोरोना जांच:
सिविल सर्जन श्रीनंदन ने बताया जिले में अब तक 3 लाख  5 हजार 110 लोगों की कोरोना जांच हुई है। इसमें 3  लाख  694 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। अब तक हुई जांच में 4390 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। अबतक कुल 16 लोगों का निधन हुआ है । कोरोना संक्रमण की चपेट में आने वाले 4390 लोगों में अब तक 4372 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं।

कोरोना संक्रमितों को होम आइसोलेशन में उपलब्ध करायी जा रही जरूरी चिकित्सकीय सेवाएं:

जिले में फिलहाल कोरोना एक्टिव मरीजों की संख्या 2 है। जिसमें दोनों मरीज होम आइसोलेशन में हैं। जहां उन्हें स्वास्थ्य विभाग द्वारा जरूरी स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करायी जा रही हैं । डीपीएम स्वास्थ्य डॉ मुनाज़िम ने बताया कि विभागीय दिशा निर्देश के मुताबिक होम आइसोलेशन में रह रहे मरीजों की स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा नियमित तौर पर  स्वास्थ्य की निगरानी की जा रही है । इसके अलावा सदर अस्पताल में संचालित कोरोना हेल्प डेस्क के माध्यम से भी दूरभाष पर संक्रमितों से संपर्क स्थापित कर लोगों में रोग संबंधी लक्षण की नियमित पड़ताल की जा रही है।
05 फरवरी तक कोविड-19 टीकाकरण के पहले चरण को पूर्ण किये जाने का निर्देश:
जिले में कोविड-19 के टीकाकरण के लिए कुल 18 सत्र स्थल स्थापित हैं। जिसमे 10  टीकाकरण  सत्रों पर टीकाकरण का कार्य चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा पोर्टल पर पंजीकृत जिले के स्वास्थ्य कर्मियों का टीकाकरण इन्हीं सत्र स्थलों के माध्यम से किया जा रहा है। अबतक जिले में कुल 2177  लोगों का टीकाकरण सफलतापूर्वक कराया गया है। जिला पदाधिकारी ने बताया कि प्रथम चरण के लिए पंजीकृत लाभार्थियों का शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करने के लिए 5 फरवरी तक का समय दिया गया है। इस आशय का निर्देश वीडियो कांफ्रेंस के जरिये स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव प्रतय अमृत के द्वारा शनिवार को जारी कर टीकाकरण अभियान में तेजी लाने का आदेश  दिया गया है। प्रथम सत्र के लिए पोर्टल पर सभी पंजीकृत लाभार्थियों का शत प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करने के लिए सत्र स्थलों की  बढ़ोतरी का सुझाव राज्य स्वास्थ्य समिति के द्वारा दिया गया है। यह भी कहा गया है कि आवश्यकता पडने  पर सत्र स्थलों पर टीकाकरण के लिए नामित लाभार्थियों की संख्या भी बढ़ाई जाए। बिना ड्यू लिस्ट में नामित लाभार्थियों की  उपस्थिति भी अगर सत्र स्थल पर होती है तो उसी दिन जिनका पंजीकरण हो चुका है उसका टीकाकरण सुनिश्चित करने का आदेश भी दिया गया है।

जिले में दी जा रही कोविशील्ड वैक्सीन की खुराक:
बताते चलें कि कोरोना महामारी को मात देने के लिए कोविशील्ड एवम कोवैक्सीन का उपयोग देश में किया जा रहा है।जिले में स्वास्थ्य विभाग के द्वारा कोविशील्ड वैक्सीन की प्रथम खुराक पहले चरण के लिए पंजीकृत लाभार्थियों को दी जा रही है। राज्य स्वास्थ्य समिति से प्राप्त आंकड़ों के आधार पर अभियान के तहत राज्य में शनिवार तक कुल 342820 लाभार्थियों को कोविशील्ड एवम् 5530 लाभार्थियों को कोवैक्सीन की प्रथम खुराक दी जा चुकी है। जिले में कुल 2177  लाभार्थियों को कोविशील्ड की प्रथम खुराक दी गई है।जिला पदाधिकारी डॉ आदित्य प्रकाश ने वीडियो कांफ्रेंस के जरिये जिले के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं सामेकित बाल विकाश पदाधिकारी को प्रथम सत्र के लिए पोर्टल पर सभी पंजीकृत लाभार्थियों का शत प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करने के लिए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को मदद का आदेश दिया है जिससे की 5 फरवरी तक प्रथम चरण के सभी लाभार्थियों का वैक्सीनेशन हो। इसके लिए सिविल सर्जन डॉ श्री नंदन ने बताया प्रथम चरण के टीकाकरण के लिए 18 स्थलों का चयन किया गया है। जिनमें सदर अस्पताल,सामुदायिक अस्पताल बहादुरगंज, सामुदायिक अस्पताल पोठिया ,प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ठाकुरगंज, माता गुजरी मेडिकल कॉलेज, सामुदायिक अस्पताल कोचाधामन , प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र टेढ़ागाछ,सामुदायिक अस्पताल दिघलबैंक, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र किशनगंज के प्रत्येक टीकाकरण स्थलों पर  में दो सत्रों में किया जायेगा।इन सभी सत्र स्थलों के लिए टीकाकरण के लिए टीका के भण्डारण की समुचित व्यवस्था पूर्ण कर ली गयी है।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

3 days ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

1 week ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

3 weeks ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

4 weeks ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

1 month ago