सीवान(बिहार)जिले के सिसवन प्रखंड में स्थित ऐतिहासिक बाबा महेंद्रानाथ मंदिर के प्रधान पुजारी रामगढ़ गांव के तारकेश्वर उपाध्याय उर्फ लाल बाबा को सोमवार की सुबह बाइक सवार अपराधियों ने गोली मार घायल कर दिया। सदर अस्पताल में उनका इलाज कराया गया। वहां से उनकी स्थिति चिंताजनक होने पर पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। बता दें कि इससे पहले भी उनपर फायरिंग की गई थी। हालांकि, तब वे बाल-बाल बच गए थे।
पुजारी के पीठ और मुंह में लगी है गोली
घटना के संबंध में बताया जा रहा है प्रतिदिन की तरह सोमवार सुबह करीब साढ़े छह बजे तारकेश्वर उपाध्याय बाइक से मंंदिर जा रहे थे। मंदिर से करीब आधा किलोमीटर पहले रामगढ़ में ईंट भट्ठे के पास घात लगाए अपराधियों ने उनपर फायरिंग कर दी। गोली उनके मुंह एवं पीठ में लगी है। इसके बाद अपराधी मंदिर की ओर भाग गए। घायल पुजारी ने किसी तरह अपने स्वजन को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही अफरातफरी मच गई। वहां पहुंचे परिवार के लोगों व स्थानीय लोगों ने उन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। बताया गया है कि पिछले वर्ष नोनियापट्टी गांव के समीप उनपर जानलेवा हमला किया गया था। हालांकि, तब भी वे बाल-बाल बच गए थे।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment