Home

चक्रवती सम्राट अशोक के खिलाफ अमर्यादित टीप्पणी करने पर दया प्रकाश सिन्हा का पुतला जलाया गया


लहलादपुर(सारण)जनता बाजार पर रविवार को चक्रवर्ती सम्राट अशोक के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी करने के खिलाफ लेखक दया प्रकाश सिन्हा का पुतला जलाकर विरोध जताया गया।यह कार्यक्रम जदयू अशोक सेना व अखिल भारतीय महात्मा समता परिषद तथा अन्य बुद्धिजीवीयों आक्रोश मार्च निकाला।जिसमे सैकड़ों लोगों ने दया प्रकाश सिन्हा के पुतले के लाठी डंडे से पीटते हुए बाजार में घुमाया।इसके बाद उसके पुतले में आग के हवाले किया।

आक्रोश मार्च में शामिल बुद्धिजीवियों ने बताया कि प्रियदर्शी सम्राट अशोक राष्ट्रीय गौरव तथा सम्पूर्ण भारत को एक राजनीतिक सूत्र में पिरोने वाले एकता के प्रथम प्रेणता है।महात्मा बुद्ध के संदेश को सम्पूर्ण विश्व में फैलानेवाले महान शांति दूत है।

ऐसे महान सम्राट का चवन्नी छाप लेखक दया प्रकाश सिन्हा के द्वारा औरंगजेब से तुलना कर उन्हें अपमानित करना देश द्रोह के श्रेणी में आता है।

आक्रोश मार्च में शामिल लोजपा पारस गुट के प्रदेश महासचिव शेखर कुशवाहा ने राष्ट्रपति से मांग किया कि इस विक्षिप्त व्यक्ति से पद्मश्री सहित अन्य अवॉर्ड को वापस करते हुए इसे कारावास में डाल देना चाहिए तथा मुकदमा चलाकर इसे फांसी पर लटका देने की मांग की।

वही जदयू किसान प्रकोष्ठ के कुशवाहा राजवल सिंह ने कहा कि ऐसे विक्षिप्त एवं पागल व्यक्ति से पद्मश्री ,साहित्य अकादमी पुरस्कार सहित सभी पुरस्कार वापस करते हुए उसे काल-कोठरी में दाल देना चाहिए ताकि वह अपने कु-कृत्यों एवं पापों पर पश्चाताप करते हुए पूरे भारतवंशियों से माफी मांगे,तब जाकर देशवासियों के आत्मा को शांति मिलेगी एवं देश गौरवान्वित होगा।इस मौके पर बिनोद सिंह कुशवाहा, सुरेश कुशवाहा, दसरथ सिंह,रवि कुशवाहा, डॉ. दिनेश प्रसाद,डॉ. रामविचार मांझी,राम विनायक कुमार, अशोक कुशवाहा सहित सैकड़ों लोग शामिल थे।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

4 weeks ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

4 weeks ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

4 weeks ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

4 weeks ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

1 month ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

1 month ago