ग्रामीणों के घर में घुसा है चार फीट तक पानी
भगवानपुर हाट(सीवान)प्रखंड क्षेत्र के उत्तरी साघर सुल्तानपुर पंचायत के सैकड़ों ग्रामीणों ने सरकारी सहायता नहीं मिलने से नाराज होकर शुक्रवार को हसनपुरा में स्टेट हाईवे 73 को बंद कर प्रदर्शन दिया।
बाढ़ से प्रभावित ग्रामीणों का कहना था कि उनलोगों के घरों में चार फीट तक पानी जमा हो गया है।जिससे आने-जाने के सभी रास्ते बंद हो गए हैं। पंचायत के सुल्तानपुर ,चौगेठियां, मलिकपुरा, मराछी, महना गांवों के वार्ड नम्बर 1, 2, 3 4, 8, 9, 10, 11, 12, 13 में जनजीवन प्रभावित हो गया है। मुखिया सुभाष सिंह ने बताया कि यहां कम से कम 10 नावों की जरूरत है, लेकिन अभी तक केवल तीन नाव हीं उपलब्ध हुआ है। सड़क जाम की सूचना मिलने पर सीओ युगेश दास, थानाध्यक्ष विपिन कुमार स्थल पर पहुंच लोगों को तत्काल एक नाव उपलब्ध कराया जिससे इस पंचायत को चार नाव उपलब्ध कराए गया।तथा सीओ ने पीड़ितों को शुद्ध पे जल के लिए तीन चपा कल, प्लास्टिक, चलंत शौचालय तथा सामुदायिक किचेन आदि की व्यवस्था करने तथा अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। मौके पर विधायक हेमनारायण साह, जिला परिषद सदस्य चन्द्रिका राम, मुखिया सुभाष सिंह, राजू कुमार राय, रमेश कुमार, कंचन कुमार यादव, सतेंद्र राय, मनोज कुमार, मोहम्मद साहब, भोला मियां, रोहित कुमार यादव थे।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment