torwartprofi zweiradhelm vitalwerte sonnensparo schutzschritt echtwork buerogaming gasgrillprofi damenrucksack बाबा अमरनाथ के दर्शन के लिए भगवानपुर से श्रद्धालु रवाना - गौरी किरण
Homeदेशधर्मबिहार

बाबा अमरनाथ के दर्शन के लिए भगवानपुर से श्रद्धालु रवाना

भगवानपुर हाट(सीवान)बाबा अमरनाथ के दर्शन के लिए शुक्रवार को प्रखंड से श्रद्धालुओं जत्था रवाना हुआ। उन्हें महम्मदपुर के मुखिया वर्मा साह ने भगवानपुर नया बाजार के शिव-दुर्गा मंदिर से रवाना किया।

श्रद्धालुओं की टोली में भोला भंडारी सेवा दल के सदस्य बब्लू रस्तोगी, विनय सिंह, डॉ. शैलेन्द्र ठाकुर, देवकुमार साह, संजय कुमार साह, छोटेलाल सोनी, राजकुमार सोनी, रविन्द्र शर्मा, संदीप पांडेय, जयप्रकाश राय शामिल हैं। श्रद्धालुओं का यह दल बाबा अमरनाथ बर्फानी, माता वैष्णो देवी व अन्य कई तीर्थ स्थानों पर जाकर दर्शन करेगा। दल के सभी सदस्य छपरा से अमरनाथ एक्सप्रेस ट्रेन से अपनी यात्रा के लिए प्रस्थान किया।।