torwartprofi zweiradhelm vitalwerte sonnensparo schutzschritt echtwork buerogaming gasgrillprofi damenrucksack बसंत पंचमी के अवसर पर बच्चों के बीच पठन-पाठन सामग्री हुआ वितरण - गौरी किरण
Homeदेशबिहार

बसंत पंचमी के अवसर पर बच्चों के बीच पठन-पाठन सामग्री हुआ वितरण

बसंतपुर(सीवान)नगर पंचायत क्षेत्र के महादलित बस्ती करही ख़ुर्द मोहल्ले में शनिवार को आपदा प्रबंधन जीवन रक्षक संस्थान बिहार व बसंतपुर पैक्स अध्यक्ष बालेश्वर राय द्वारा बच्चों के बीच पठन-पाठन सामग्री वितरण किया गया। सामग्री का वितरण संस्थान के सदस्य प्रकाश कुमार सोनी व डाॅक्टर एस कुमार ने किया।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि संस्था की इच्छा है कि सभी बच्चे शिक्षित हो और गरीबी शिक्षा में बाधक न बने। उन्होंने कहा कि गरीब के बच्चे अगर पढ़ लिख जाए तो उनके घर की गरीबी दूर हो जाती है।

बचपन कार्यक्रम के तहत करही ख़ुर्द महादलित बस्ती,यादव टोला,सोनार टोली समेत चार इलाके के करीब 150 बेसहारा बच्चों के बीच पठन-पाठन सामान का वितरण किया गया। पाठ्य सामग्री के रूप में कॉपी, पेन, पेंसिल, रबर, डोजर तथा चौक दिया गया। बच्चे पाठ्य सामग्री पाकर काफी खुश दिख रहे थे। कार्यक्रम में संस्थान के सचिव सह बसंतपुर पैक्स अध्यक्ष बालेश्वर राय, नीरज कुमार, लक्ष्मण कुमार, विकास कुमार, सत्येंद्र यादव, उपेन्द्र कुमार, राजकुमार पासवान, राजकिशोर मांझी, विक्की कुमार, आकाश कुमार, गुड्डू कुमार आदि शामिल थे।