Home

पूर्णिया में सर्वजन दवा सेवन अभियान की सफ़लता को लेकर जिलास्तरीय प्रशिक्षकों को किया गया प्रशिक्षित

आशा कार्यकर्त्ताओ के द्वारा डोर टू डोर भ्रमण कर खिलाई जाएगी दवा: सिविल सर्जन

उम्र के हिसाब से लेनी है डीईसी एवं अल्बेंडाजोल: डीवीबीओ

पूर्णिया(बिहार)जिले में फइलेरिया उन्मूलन के लिए सवर्जन दवा सेवन (एमडीए) अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान की शत-प्रतिशत सफ़लता को लेकर क्षेत्र की आशा डोर टू डोर भ्रमण कर दवा खिलाएंगी। जिसको लेकर स्वास्थ्य विभाग द्वारा आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किया गया है। इस अभियान के सफल क्रियान्वयन के लिए जिलास्तरीय प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण (टीओटी) कार्यक्रम का अयोजन राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय सह अस्पताल परिसर के जीएनएम भवन में किया गया। इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. अभय प्रकाश चौधरी, डीएमओ डॉ.राजेंद्र प्रसाद मंडल, डीपीएम सोरेंद्र कुमार दास, एनवीबीडीसीटी के रवि नंदन सिंह, सोनिया मंडल, राम कृष्णा, डब्ल्यूएचओ के क्षेत्रीय सलाहकार डॉ दिलीप कुमार झा, पिरामल स्वास्थ्य के आकांक्षी जिला कार्यक्रम अधिकारी संजीव सिंह, डीपीओ चंदन कुमार, पीसीआई एवं सीफार के जिला प्रतिनिधि सहित जिले के सभी एमओआईसी, बीसीएम उपस्थित थे।

आशा के द्वारा डोर टू डोर भ्रमण कर खिलाई जाएगी दवा: सिविल सर्जन
सिविल सर्जन डॉ अभय प्रकाश चौधरी ने कहा कि एमडीए अभियान में आशा डोर टू डोर भ्रमण कर अपने सामने लोगों को दवा खिलायेंगी। प्रत्येक टीम के द्वारा प्रतिदिन में चालीस से अधिक घरों में जाकर लक्षित समूह को अपने सामने दवा का सेवन कराना सुनिश्चित करेंगी। यहां तक कि इस अभियान के तहत किसी भी दिन छूटे हुए लोगों के बीच दुबारा जाकर आशा कार्यकर्त्ता दवा का सेवन कराना सुनिश्चित करेंगी। इस अभियान की शत- प्रतिशत सफलता के लिए उचित माध्यमों से सामुदायिक स्तर पर फाइलेरिया एवं सर्वजन दवा सेवन के बारे में जागरूकता भी फैलायी जाएगी।

उम्र के हिसाब से लेनी है डीईसी एवं अल्बेंडाजोल: डीवीबीओ
ज़िला वेक्टर बॉर्न पदाधिकारी डॉ. राजेन्द्र प्रसाद मंडल ने कहा कि दो वर्ष से कम उम्र के बच्चों, गर्भवती महिलाओं,गंभीर रोग से ग्रसित मरीजों को छोड़ कर शेष सभी लोग इस दवा को खा सकते हैं। दो से पांच वर्ष तक के बच्चों को सर्वजन दवा सेवन अभियान के तहत 100 मिलीग्राम की डीईसी एवं 400 मिलीग्राम अल्बेंडाजोल टैबलेट की एक-एक गोली खिलायी जाएगी। 06 से 14 वर्ष तक के बच्चों को डीईसी की दो एवं अल्बेंडाजोल की एक गोली एवं 15 साल से अधिक उम्र के सभी लोगों को डीईसी की तीन एवं अल्बेंडाजोल की एक गोली खिलायी जाएगी। सबसे अहम बात यह है कि उपरोक्त सभी खुराक खाली पेट नहीं खानी है।दवा सेवन से किसी भी प्रकार के कुप्रभाव की संभावना नहीं है। फिर भी किसी कारणवश यदि कोई समस्या हो तो नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र पर जाकर अनिवार्य रूप से चिकित्सीय परामर्श लेना चाहिए।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

3 weeks ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

3 weeks ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

3 weeks ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

3 weeks ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

4 weeks ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

1 month ago