Homeदेशराजनीति

बिहारवासियों के हितों पर दिल्ली की मुख्यमंत्री से मिले डॉ. धनंजय गिरि

नई दिल्ली:बिहार दिवस के मौके पर भाजपा प्रवक्ता डॉ. धनंजय गिरि ने बिहार प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल के साथ दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से मुलाकात की। इस दौरान बिहार की गौरवशाली परंपरा के अनुसार मुख्यमंत्री का अभिवादन किया गया।

डॉ. गिरि ने बताया कि बिहार की समृद्ध विरासत और क्रांति एवं शांति की भूमि के स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री से मिले। मुख्यमंत्री ने बिहार दिवस की शुभकामनाएं दीं। इस शिष्टाचार मुलाकात में दिल्ली में रहने वाले बिहारवासियों, खासकर पूर्वांचल के लोगों की समस्याओं और हितों पर चर्चा हुई।

उन्होंने पूर्वांचल सहित बिहार की संस्कृति को बढ़ावा देने और लोक महापर्व छठ के आयोजन में दिल्ली सरकार से हर संभव सहायता की मांग की। डॉ. गिरि ने कहा कि दिल्ली में रहने वाले बिहारवासियों को उनके सांस्कृतिक और सामाजिक अधिकारों का संरक्षण मिलना चाहिए। इस मुलाकात से बिहारवासियों के हितों के लिए नई उम्मीद जगी है।