Home

राजधानी समेत बिहार के अन्य जिलों में महसूस किए गए भूकंप के झटके

पटना: आज बिहार से बड़ी खबर आई है, जहां भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।मिली सूचना के अनुसार बुधवार को दोपहर 2:57 बजे सूबे के राजधानी के कई इलाकों के लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए हैं। राजधानी पटना के सहित अन्य जिलों में भूकंप के झटके महसूस किए जाने की बात सामने आई है। हालांकि बताया जा रहा है ये झटके हल्के थे।इसलिए अधिक लोगों को महसूस नहीं हुआ।

मिली जानकारी के अनुसार भूकंप का केंद्र नेपाल में था। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.1 बताई जा रही है। वहीं इसकी गहराई 10 किमी रही।बिहार के अलावा नेपाल के आस-पास के इलाकों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।बिहार के पटना, गोपालगंज और अन्य जिलों में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।भूकंप के झटके महसूस करते ही पटना में लोग अपने-अपने कार्यालय और घरों से बाहर निकल गए। हालांकि लोगों का कहना था कि भूकंप के झटके हल्के थे इसलिए उन्हें थोड़ी देर के लिए महसूस हुआ।लेकिन, जैसे ही झटका महसूस कर लोग बाहर आ गए। तबतक भूकंप खत्म हो गया।जिसके कारण कोई क्षति नहीं हुई है।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

1 month ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

1 month ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

1 month ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

1 month ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

1 month ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

1 month ago