Home

झारखंड के युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने के खिलाफ मुख्यमंत्री का पुतला दहन

गिरिडीह(झारखंड)भारतीय जनता युवा मोर्चा गिरिडीह के द्वारा झारखंड में नियोजन नीति रद्द करने एवं झारखंड के युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने के खिलाफ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया गया। नेतृत्व कर रहे भारतीय जनता युवा मोर्चा गिरिडीह जिला के अध्यक्ष रंजीत कुमार राय ने कहा कि यह सरकार युवा विरोधी है विकास विरोधी है इस सरकार को झारखंड से उखाड़ फेंकने की जरूरत है,2021 में जब ये सरकार नयी निजोयन नीति बनाई थी,उसी समय से भारतीय जनता पार्टी ने कहाँ था कि ये नीति असंवैधानिक है, यह निश्चित रूप से निरस्त होगी। युवा मोर्चा के जिला महामंत्री मिथुन चंद्रवंशी ने बताया कि इस सरकार में किसी का भला नहीं होने वाला है, यह सरकार की वादाखिलाफी है, इनकी घोषणाएं सिर्फ कागजों पर होती है। वही युवा मोर्चा के जिला महामंत्री शंभू कुमार शर्मा ने बताया कि झारखंड सरकार की मंशा बिल्कुल साफ नहीं है यह युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है झारखंड में किसी का भविष्य सुरक्षित नहीं है जमीन की सरकार में नैतिकता नाम की चीज नहीं है। जिला उपाध्यक्ष आकाश सिंह ने बताया कि झारखंड सरकार को कोई कार्य करना ही नहीं है यह सिर्फ घोषणा करते हैं और मुकर जाते हैं ऐसी सरकार को सत्ता में बने रहने का कोई औचित्य नहीं है। मंडल अध्यक्ष सौरभ सिन्हा ने कहा कि नियोजन नीति रद्द होने के खिलाफ सरकार अब सुप्रीम कोर्ट जाने की बात कर रही है जिसका भी कोई भी औचित्य नहीं निकलने वाला है यह सिर्फ समय की बर्बादी है! कार्यक्रम में मुख्य रूप से किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता रंजीत कु राय, भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य चुन्नू कांत, मंडल अध्यक्ष शुभम पांडे, गौरव विश्वकर्मा, गौतम भदानी, श्रेयांश सिन्हा, संजीत कुमार सोनू, सुरेंद्र लाल, अमित आर्य, ईश्वर दास, गुलाब सिंह, बबलू दास, राजेश विश्वकर्मा, राजू राम, जय मंडल, मिथुन, धीरज, सूरज, पुष्कर सिन्हा सहित सैकड़ों की संख्या में युवा कार्यकर्ता मौजूद थे।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

2 weeks ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

3 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

1 month ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

1 month ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

1 month ago