हाजीपुर शहर में फल के दुकानदार के घर में मिला बम
हाजीपुर(वैशाली)जिले की पुलिस ने बड़ी कार्रवाई कर आपराधिक साजिश को नाकाम करने में सफलता हासिल की है।हाजीपुर नगर थाना क्षेत्र से पुलिस ने छापामारी कर आठ जिंदा बम बरामद किया है।इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार नगर थाना क्षेत्र के चौधरी मुबारक गली में गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी कर पुलिस ने घर में रखे गए आठ जिंदा बम को बरामद किया है।मामले में एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।नगर थानाध्यक्ष सुबोध कुमार सिंह ने बताया कि आठ जिंदा बम के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया गया है।पकड़े गए युवक से पूछताछ की जा रही है। सभी बम को डिफ्यूज कर दिया गया है।वहीं बम मिलने की सूचना इलाके में आग की तरह फैल गई।लोगों में दहशत का माहौल है। पुलिस घटनास्थल पर जांच में जुटी है।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment