Home

दहेज कुप्रथा के स्लोगन के साथ ग्यारह सौ कन्याओं ने किया कलश यात्रा

महाराजगंज(सीवान)प्रखंड क्षेत्र के जिगरावां बोदा मठिया गांव में शनिवार को नव निर्मित गायत्री ज्ञान मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के लिए ग्यारह सौ कन्याओं ने कलश यात्रा निकाला गया।कलश यात्रा में हाथी,घोड़ा बैंड बाजा और ध्वज के साथ समाज में दहेज रूपी कुप्रथा के खिलाफ स्लोगन लिखा दहेज लेना पाप है बोर्ड लेकर लड़के चल रहे थे।

कलश यात्रा हहवाँ होते हुए जिगरावां गायत्री ज्ञान मंदिर पर आकर समाप्त हो गया। आयोजन समिति के संयोजक लालबहादुर ने बताया कि गायत्री ज्ञान मंदिर की स्थापना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में ज्ञान के अभाव को दूर करना है। समय-समय पर गायत्री परिवार के द्वारा ज्ञान से संबंधित विषयों पर विभिन्न तरह का आयोजन किया जाता है। जिसमें ज्ञान के विषय प्रमुखता के साथ गायत्री परिवार के विद्वानों द्वारा मानव सभ्यता के संबंध में बताया जाता है।

उन्होंने बताया कि रामनवमी के दिन तीन दिवसीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया है जिसमें 11 अप्रैल से 11:30 बजे दिन से 2:30 बजे अखंड ज्योति गायत्री पाठक सम्मेलन का आयोजन किया गया है। जिसमें सभी जाति वर्ग के भावनाशील धार्मिक सामाजिक राजनीतिक बुद्धिजीवी अस्तर के व्यक्तियों को आमंत्रित किया गया है। कलश यात्रा में आयोजन समिति के लालबहादुर प्रसाद,मंजू सिन्हा, भरत साह,वीरबहादुर प्रसाद,योगेंद्र सिंह, कपिलदेव मांझी, अभिमन्यु सिंह,मुन्ना प्रसाद,सुतेश सागर, गुड्डू प्रसाद,धर्मेंद्र प्रसाद,विनोद कुमार विपुल कुमार, संतोष प्रसाद आदि कार्यकर्ता शामिल थे।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

2 weeks ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

3 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

1 month ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

1 month ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

1 month ago