Home

दुष्कर्म के दो वर्ष के बाद भी पीड़ित को नहीं मिला इंसाफ, खुले आम घूम रहा है आरोपी

बिरनी(गिरिडीह)थाना के पेशम पंचयात एक नाबालिक बच्ची के साथ उसके ही गांव के राहुल मण्डल ने अपने 2 अन्य साथी रोहित एवं संजय मण्डल के साथ वर्ष 2020 में दुष्कर्म किया परन्तु आज भी वह इंसाफ के लिए भटक रही है।पीड़ित ने जानकारी देते हुए कहा उस दिन उसके परिवार के लोग शादी में गए थे उसकी मां ने कहा था शाम में बैल बांध देना मैं बैल को बांधने के उसके घर गई थी परन्तु राहुल मण्डल अपने दोनों साथियों को अपने यहाँ पहले से बुला कर रखा था मैं बैल बांधी वैसे ही तीनों ने पकड़ कर मुझे अंदर ले गया । जिसके बाद राहुल मण्डल ने दुष्कर्म किया एवं रोहित मण्डल ने वीडियो बनाया और संजय मण्डल घर के बाहर निगरानी कर रहा था। राहुल ने उस वीडियो को दिखा कर एक वर्ष तक दुष्कर्म करता रहा। बात नहीं मानने पर वीडियो वायरल करने का धमकी देता था। आरोपी कहता था तुम्ही से शादी करेंगे एवं बेज्जती के वजह से वह घरवालों को यह बात नहीं बताई। वर्ष 2021 में दशहरा का मेला घूमने के लिए अपने माँ, जीजा एवं छोटे भाई के साथ गई थी तो मेले में ही राहुल मण्डल हमारे जीजा के साथ मार पीट करने लगा हमलोग इसका विरोध किया तो हमलोगों को भी पीटने लगा। जिसके बाद घर में इसकी जानकारी दिया। परिवार वालों ने स्थानीय स्तर पर पंचयात किया परन्तु कुछ ठोस निर्णय नहीं हो पाया। जिसके बाद परिवार ने थाना में आवेदन दिया परन्तु अब तक कोई कार्रवाई नहीं हो पाया है। परिवार वाले थाना से लेकर डीएसपी, यहां तक कि एसपी कार्यालय तक गुहार लगाया परन्तु अब तक आरोपी फरार है।कार्रवाई नहीं होते देख एवं सामाजिक बेज्जती के कारण पीड़ित ने अपने आप को किरासन तेल छींट कर आत्मदाह का प्रयास किया। जिसमें बच्ची गर्दन सहित अन्य अंग भी जल गई। परिजन कहते हैं कि जब भी थाना में कार्रवाई के लिए पूछते हैं तो दरोगा भड़क जाते है और कहते हैं सिर्फ तुम्हारा ही केस देखने के लिए सरकार ने मुझे नहीं भेजा है। कहते हैं 15 दिन पहले ही कोर्ट ने कुड़की-जप्ती का आदेश भी दिया है परन्तु पुलिस ने उसे भी दबा दिया है । परिजनों का आरोप है कि गरीबी के वजह से मुझे इंसाफ नहीं मिला है। किसी तरह परिवार का जीवन यापन कर रहा है । कमाने वाला सिर्फ पिता हैं वह मजदूरी करते हैं। तीन बहनों में वह सबसे छोटी है एवं एक छोटा भाई है।

क्या कहते हैं डीएसपी
डीएसपी नौशाद आलम ने कहा मामले में दर्ज बिरनी थाना में दर्ज कांड संख्या 293/21 में संजय मण्डल की गिरफ्तारी हो गई है। अन्य दो आरोपी फरार हैं गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी हो रही है । दोनों ही आरोपियों के खिलाफ माननीय न्ययालय से वारंट प्राप्त है ।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

3 weeks ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

3 weeks ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

3 weeks ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

3 weeks ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

4 weeks ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

4 weeks ago