torwartprofi zweiradhelm vitalwerte sonnensparo schutzschritt echtwork buerogaming gasgrillprofi damenrucksack हर टोला-हर परिवार को मिलेगा योजना का लाभ - गौरी किरण
Homeदेशबिहारविविध

हर टोला-हर परिवार को मिलेगा योजना का लाभ

बक्सर:डुमरांव प्रखंड के कसियाँ पंचायत स्थित करूअज महादलित टोला में शनिवार को विशेष विकास शिविर का आयोजन हुआ। शिविर में बक्सर के जिलाधिकारी अंशुल अग्रवाल मौजूद रहे। उन्होंने बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर को पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया।

जिलाधिकारी ने बताया कि 14 अप्रैल 2025 को डॉ. अंबेडकर समग्र सेवा अभियान की शुरुआत की गई। इसका उद्देश्य अनुसूचित जाति और जनजाति टोलों में रहने वाले वंचित लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ देना है। अभियान का थीम है- सरकार आपके द्वार, हर टोला-हर परिवार-हर सेवा।

उन्होंने कहा कि 19 अप्रैल 2025 से हर बुधवार और शनिवार को सभी प्रखंडों के पंचायतों में सुबह 8 बजे से शिविर लगाए जा रहे हैं। इन शिविरों में ऑन-स्पॉट लाभ देने की व्यवस्था की गई है।

करूअज टोला में लगे शिविर में कुल 127 आवेदन मिले। इनमें से 43 आवेदनों का मौके पर ही निष्पादन किया गया। जिलाधिकारी ने शिविर प्रभारी को निर्देश दिया कि बाकी सभी लंबित आवेदनों का जल्द निपटारा किया जाए।

जिलाधिकारी ने सभी विकास मित्रों और पंचायत सचिवों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने टोलों में शत-प्रतिशत लाभुकों को योजनाओं से जोड़ें।

शिविर में बिहार सरकार में दरोगा पद पर नियुक्त विक्की पासवान ने अपनी सफलता की कहानी साझा की। उन्होंने बताया कि सरकार की सहायता से उन्हें यह उपलब्धि मिली।

जिलाधिकारी ने मौके पर दो योजनाओं की घोषणा की। पहली, ग्राम करूअज में सामुदायिक भवन की मरम्मत, जिसकी लागत 2 लाख रुपए तय की गई। दूसरी, उसी भवन में 1.5 लाख रुपए की लागत से सिलाई-बुनाई केंद्र की स्थापना।

शिविर में लाभुकों को योजनाओं के प्रमाण पत्र और लाभ भी दिए गए। रौशन राम, उपेन्द्र कुमार राम, राम लक्ष्मण राम समेत अन्य को ई-श्रम कार्ड और प्रवासी मजदूर कार्ड मिला। तारामुनी देवी, माया देवी, मुनिया देवी, उर्मिला देवी को राशन कार्ड दिया गया।

विकास कुमार, रानी कुमारी, रितेश कुमार, सिटू कुमार, राजा कुमार को जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र मिले। रामनाथ राम, जीउत राम, अंग्रहित राम, लक्ष्मण पासवान को सामाजिक सुरक्षा पेंशन दी गई।

माया कुमारी, विश्वामित्र राम, रेशमी देवी को मनरेगा जॉब कार्ड मिला। गुड्डी कुमारी, सत्यनारायण राम, संतोष कुमार राम, रितु देवी को आयुष्मान कार्ड प्रदान किया गया।