Homeदुर्घटनादेशबिहार

टेंपू पलटने से एक वृद्ध व्यक्ति घायल,सीवान रेफर

भगवानपुर हाट(सीवान)थाना क्षेत्र के भगवानपुर महाराजगंज पथ पर गुरुवार को विमल चौक के पास भगवानपुर से महाराजगंज की तरफ जाने के क्रम तीखा मोड़ आने पर अनियंत्रित होकर पलट गया।जिसमे एक वृद्ध व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए है।

घायल वृद्ध व्यक्ति को स्थानीय लोगों के सहायता से भगवानपुर हाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के एंबुलेंस से इलाज के लिए सीवान सदर अस्पताल भेजा गया।घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया की टेंपू का तेज रफ्तार होने के कारण अनियंत्रित होकर पलट गया। वही घटना घटने के उपरांत टम्पू चालक घायल वृद्ध व टेंपू को छोड़ फरार हो गया।घायल वृद्ध की पहचान नहीं हो सकी है।वही चालक द्वारा अमानवीय व्यवहार करने को लेकर लोगों आक्रोश व्याप्त है।घायल वृद्ध व्यक्ति का एक पैर व कान कट गया है।जिससे शरीर से अधिक मात्रा में खून घटना स्थल पर गिर गया है।जिससे घटना स्थल की मिट्टी व वृद्ध का शरीर लाल हो गया