Homeकृषिदेशबिहार

नहर से पानी के लिए कौड़ियां में किसानों का प्रदर्शन, लगाया कर्मियों पर लापरवाही का आरोप

भगवानपुर हाट(सीवान)लगातार क्षेत्र में बारिश नहीं होने से सुखाड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई।जिसके कारण किसानों के धान की फसल की बुआई नहीं हो पा रहा है।ऐसे में किसान अपने खाते की बुआई के लिए निजी बोरिंग तथा नहर पर ज्यादा निर्भरता बढ़ गई है।इधर, किसानों को धान की बुआई करने लिए नहर से भी समय से पानी नहीं मिल पा रही है।

इसी से नाराज किसानों ने शनिवार को कौड़ियां और भिखमपुर सीमा पर स्थिति नहर के पास प्रदर्शन कर नहर के कर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाया।प्रदर्शन में शामिल किसानों ने कहा कि मछगरा माइनर में गंदगी भर गया है।जिससे कौड़ियां से पानी आगे नहीं जा रहा है।इसके साथ ही साथ ढलाई की गई नहर में कई स्थानों पर दरार आने से पानी रिसाव हो रहा है,जिससे से भी पानी की बर्बादी हो रही है।

बता दे कि उक्त नहर पिपरा उप वितरणी पटेढा शाखा से निःश्रीत पिपरा उप वितरणी बिंदु संख्या 1/2 से निकलने वाली मछगरा माइनर है।जब किसान इसकी शिकायत कर्मियों से करते है तो कर्मियों द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जाती है।क्षेत्र में पहुंचकर किसी वृक्ष के नीचे आराम कर चले जाते है।किसानों ने बताया कि नहर की ढलाई नहीं हुई थी तब समय से पानी मिल जाता था,जिससे नहर किनारे स्थित खेतों में धान की फसल होती थी।

लेकिन अबतक नहर से पानी नहीं मिलने के कारण किसानों के खेतों में धान की बुआई नहीं हुई है या फिर जिन किसानों के खेतों में धान की बुआई हुई है उसमें पानी की किल्लत से दरार पड़ गए है।प्रदर्शन करने वाले में प्रभुनाथ राय,चंदन साह,सुमित कुमार,लालबाबू राय,पीताम्बर सिंह,नीरज साह,लक्ष्मण राम,राजमती देवी और जोगवली देवी शामिल रही।