Homeक्राईमदेशबिहार

महमदा टोला में भूमि विवाद को लेकर चली गोली से पिता – पुत्र घायल, दोनों पटना रेफर

भगवानपुर हाट(सीवान)थाना क्षेत्र के महमदा टोला में दो पट्टीदारों के बीच भूमि विवाद को लेकर रविवार को हुई मारपीट में चली गोली से पिता – पुत्र घायल हो गए। घायलों में वीरेन्द्र सिंह एवं उसके पुत्र विवेक कुमार सिंह शामिल हैं। घायल पिता – पुत्र को तत्काल इलाज के लिए भगवानपुर सीएचसी लाया गया, जहां डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए दोनों को सीवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया। दोनों घायलों को सीवान सदर अस्पताल में पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है।बताया जा रहा हैं एक को पीठ में तथा दूसरे को पेट में गोली लगी हैं।

घटना की सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह पुलिस बलों के साथ घटनास्थल पहुंच जांच – पड़ताल में जुट गए। उन्होंने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपित के घर की दो महिलाओं को पूछताछ के लिए थाना लाया। बताया जा रहा है कि वीरेन्द्र सिंह और अमरजीत सिंह के बीच पहले से भूमि को लेकर विवाद चल रहा था। शनिवार को दोनों पक्षों में विवाद होने की सूचना पर पुलिस पहुंची थी और दोनों पक्षों को अपना कागजात लेकर रविवार को थाने बुलाया था।

इस बीच रविवार को वीरेन्द्र सिंह द्वारा नाद रखा जा रहा था, जिसे लेकर दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। इस बीच एक पक्ष ने गोली चला दी जिससे वीरेन्द्र सिंह एवं उसके पुत्र विवेक कुमार सिंह घायल हो गए।वही घटना के बाद से गांव में दोनों पक्ष के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई हैं।

Leave a Reply