Categories: Home

चुनाव के दिन हुई गोली-बारी के मामले में दूसरे पक्ष की ओर प्राथमिकी दर्ज

मतदान के दिन हथियार लहराता युवक


भगवानपुर हाट(सीवान)थाना क्षेत्र के उत्तरी साघर सुल्तानपुर पंचायत के चुनाव के दिन मतदान केन्द्र पंचायत भवन महना के पास चुनावी रंजिश को लेकर हुई गोली-बारी की घटना के मामले में दूसरे पक्ष ने रविवार को प्राथमिकी दर्ज कराया है। पंचायत के नवनिर्वाचित मुखिया सुभाष सिंह के भाई रामपुकार सिंह के आवेदन पर मुखिया प्रत्याशी सत्येन्द्र सिंह के पुत्र चुन्नू कुमार सिंह व मराछी गांव के प्रताप सिंह पर उन्होंने चुनाव के दिन मतदान केन्द्र के पास उनके भाई निर्वाचित मुखिया सुभाष सिंह पर जान मारने के नियत से गोली चलाने का आरोप लगाया है।दिए आवेदन में बताया है कि वे मतदान केन्द्र की ओर जा रहा था, तभी रास्ते में मतदान केंद्र से करीब चार सौ मीटर दूरी पर उन्हें जान से मारने की नीयत से पहले से घात लगाकर बैठे चुन्नू सिंह के आदेश पर प्रताप सिंह ने गोली चला दी। संयोगवश मेरा भाई मुखिया सुभाष सिंह बाल-बाल बच गए। चुनाव के दिन हुई इस घटना में घायल रोहित सिंह के रिश्तेदार व मुखिया प्रत्याशी सत्येन्द्र सिंह उर्फ भोला सिंह के आवेदन पर उसी दिन  छह लोगों में सुभाष सिंह, उपेन्द्र प्रताप सिंह, अनिकेत प्रताप सिंह, कृष्ण प्रताप सिंह, दीपक सिंह तथा धीरज सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। इस मामले में पुलिस ने अनिकेत प्रताप सिंह को उसी दिन गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

1 week ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

3 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

4 weeks ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

1 month ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

1 month ago