torwartprofi zweiradhelm vitalwerte sonnensparo schutzschritt echtwork buerogaming gasgrillprofi damenrucksack राष्ट्र के लिए मध्यस्थता प्रचार वाहन का हरा झंडा दिखाकर रवाना किया - गौरी किरण
Homeदेशन्यायलयबिहार

राष्ट्र के लिए मध्यस्थता प्रचार वाहन का हरा झंडा दिखाकर रवाना किया

सीवान:राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार नालसा के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार सीवान द्वारा विशेष अभियान राष्ट्र के लिए मध्यस्थता के प्रचार प्रसार के लिए गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव सुनील कुमार सिंह एवं अनन्य विशेष उत्पाद न्यायाधीश द्वितीय राजेश रंजन द्विवेदी ने हरा झंडा दिखाकर कर रवाना किया। ये गाड़ियां जिले के विभिन्न प्रखंडों में प्रचार प्रसार करेंगी।

यह कार्यक्रम भारत के सर्वोच्च न्यायालय के सहयोग से भारत के माननीय मुख्य न्यायाधीश और माननीय न्यायमूर्ति सूर्यकांत न्यायाधीश सर्वोच्च न्यायालय और सरकार कार्यकारी अध्यक्ष राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार नई दिल्ली और अध्यक्ष मध्यस्थता एवं सुलह परियोजना समिति भारत के सर्वोच्च न्यायालय के मार्गदर्शन में 90 दिन तक 1 जुलाई 2025 से 30 सितंबर 2025 तक विशेष अभियान राष्ट्र के लिए मध्यस्थ चलाया जा रहा है।

जिसमें वैवाहिक विवाद, दुर्घटना दावा वाद, घरेलू हिंसा के वाद, चेक बाउंस के वाद ,वाणिज्यिक विवाद, सेवा मामलों के वाद ,अपराधिक समझौता योग्य वाद, उपभोक्ता विवाद वाद, ऋण वसूली के वाद ,विभाजन के वाद ,बेदखली/ निष्कासन के वाद ,भूमि अधिग्रहण के वाद, एवं अन्य उपयुक्त सिविल के वाद समझौता के आधार पर निष्पादन किया जाएगा।

यह शुभ अवसर वैसे पक्षकारों के लिए है जो अनावश्यक मुकदमों में फंसे हैं और अनावश्यक रूप से शारीरिक और मानसिक तथा आर्थिक क्षति के शिकार हो रहे हैं ।इस अवसर पर व्यवहार न्यायालय सीवान के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। उपस्थित लोगों में दीपक मिश्रा, जयप्रकाश प्रसाद, अतुल कुमार, सुनीति कुमारी, मनीष सिंह, बलवंत सिंह, प्रभात कुमार, संध्या कुमारी सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे ।उक्त जानकारी एडवोकेट गणेशाराम उर्फ ज्ञान रत्न ने दी।