मुजफ्फरपुर(बिहार)उद्यमियों को सिंगल विंडो सिस्टम से निर्गत किए जाएंगे सभी तरह के लाइसेंस।बिहार में अब उद्यमियों को अलग-अलग कार्यों के लाइसेंस के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। एक अप्रैल से सिंगल विंडो सिस्टम से उद्योग लगाने के लिए आवश्यक पेपर ऑनलाइन उपलब्ध होंगे। तय समय में उद्यमियों को लाइसेंस मिलने से उद्योग जल्द शुरू करने में सहूलियत होगी।उक्त बातें उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने एमएसएमई विकास संस्थान की ओर से आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में कहीं। मुजफ्फरपुर में सोमवार को इसका आयोजन किया गया था जिसमें मंत्री शाहनवाज हुसैन शामिल हुए थे।
जिले के रामदयालुनगर स्थित एक होटल में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उद्योग मंत्री ने कहा कि सिंगल विंडो सिस्टम लागू होने से उद्यमी बेवजह परेशान नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि मेगा टैक्सटाइल्स पार्क के लिए पश्चिमी चंपारण में जमीन चिह्नित की गई है। उद्योग के सभी क्षेत्र में कार्य चल रहा है।
उद्योग मंत्री ने कहा कि मुजफ्फरपुर में चार इथनॉल प्लांट जल्द शुरू होगा। मोतीपुर मेगा फूड पार्क के लिए केंद्र से स्वीकृति मिल चुकी है। ढ़ाई सौ करोड़ रुपये से खुलने वाली फैक्ट्री एमएसएमई के दायरे में आती है। इस तरह की इकाईयों को कई तरह की रियायत दी जाती है। एमएसएमई में रजिस्ट्रेशन के लिए चैम्पियन नाम से साइट बनी है।
भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…
छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…
सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…
• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…
लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…
छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…
Leave a Comment