Home

बारहवीं के बाद बायोमेडिकल साइंसेज में पाएं उज्जवल भविष्य

हकेवि में स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए सीयूईटी 2022 के अंतर्गत दाखिले की प्रक्रिया जारी

महेंद्रगढ़:हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2022-23 में उपलब्ध स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। इस प्रक्रिया के अंतर्गत विश्वविद्यालय व्यवसायिक अधययन एवं कौशल विकास विभाग में उपलब्ध स्नातक पाठ्यक्रम बी.वॉक. बायोमेडिकल साइंसेज की 50 सीटों पर दाखिले होंगे। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार का कहना है कि बी.वॉक. बायोमेडिकल साइंसेज पाठ्यक्रम में विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान के साथ-साथ औद्योगिक आवश्यकताओं के अनुरूप प्रशिक्षित किया जाता है। उन्होंने कहा कि स्नातक स्तर पर यह पाठ्यक्रम विद्यार्थियों को उज्जवल भविष्य के अवसर प्रदान करता है।

व्यवसायिक अध्ययन और कौशल विकास विभाग के समन्वयक प्रो. पवन कुमार मौर्य ने बताया कि इस पाठ्यक्रम को इस तरह से तैयार किया गया है, जिसमें विद्यार्थियों को कक्षाओं में अध्ययन के साथ-साथ उद्योगों से साझेदारी कर व्यावहारिक प्रशिक्षण भी प्रदान किया जाता है। उन्होंने कहा कि इस पाठ्यक्रम को पूर्ण करने के बाद इंडस्ट्री की आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार होते हैं। इसी क्रम में पाठ्यक्रम के संयोजक डॉ. विकास सैनी ने बताया कि इस पाठ्यक्रम में विद्यार्थियों को परम्परागत ग्रेजुएशन पाठ्यक्रमों की अपेक्षा अधिक उपयोगी अध्ययन व प्रशिक्षण का अवसर मिलता है।

उन्होंने कहा कि विद्यार्थी इस पाठ्यक्रम को पूर्ण करने के बाद उच्च शिक्षा या इंडस्ट्री में कार्य करने के विकल्प को चुन सकते हैं। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में बी.वॉक. बायोमेडिकल साइंसेज की कुल 50 सीटें उपलब्ध हैं। विश्वविद्यालय में उपलब्ध इस पाठ्यक्रम में दाखिले के इच्छुक अभ्यर्थी आगामी 6 मई तक वेबसाइट https://cuet.samarth.ac.in अथवा विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

3 days ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

6 days ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

6 days ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

7 days ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

2 weeks ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

2 weeks ago