महेन्द्रगढ़ हरियाणा
हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेवि),महेंद्रगढ़ शिक्षा के मुख्य उद्देश्यों को ध्यान में रखते हुए विश्व व जनमानस की बेहतरी के लिए प्रयासरत विद्यार्थियों को उल्लेखनीय प्रयासों हेतु प्रदान किए जाने वाले ग्लोबल स्टूडेंट प्राइज 2021 के अंतिम 50 दावेदारों की घोषणा हो चुकी है। इस सूची में भारत से शामिल चार भारतीय विद्यार्थियों में हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेवि), महेंद्रगढ़ के छात्र विपिन कुमार शर्मा का भी चयन हुआ है। बायोकेमेस्ट्री विषय से संबंधित इस विद्यार्थी की उपलब्धि पर हर्ष जाहिर करते हुए विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने शुभकामनाएं दीं और कहा कि अवश्य ही वह अपने प्रदर्शन से विश्वविद्यालय का नाम रोशन करेंगे।
विश्वविद्यालय की शोध अधिष्ठाता व स्कूल ऑफ इंटरडिसीप्लेनरी एंड एप्लाइड साइंसेज की अधिष्ठाता प्रो. नीलम सांगवान ने बताया कि द चेग डॉट ओआरजी ग्लोबल स्टूडेंट प्राइज शिक्षा के मूल उद्देश्यों को ध्यान में रखते हुए समाज की बेहतरी के लिए प्रयास करने वाले विद्यार्थियों को प्रदान किया जाता है। इस वर्ष इस पुरस्कार के लिए 94 देशों से 3500 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें भारत से चार विद्यार्थी अंतिम सूची में शामिल हुए हैं। इनमें हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय से विपिन कुमार शर्मा का नाम भी शामिल है।
राष्ट्रभाषा के उद्देश्य से हिंदी का विकाश
विपिन विश्वविद्यालय के बायोकेमेस्ट्री विभाग के होनहार विद्यार्थी रहे हैं और शोध के क्षेत्र में सक्रिया हैं। प्रो. नीलम सांगवान ने विपिन की इस उपलब्धि के लिए उन्हें शुभकामानाएं दीं। विपिन का कहना है कि इस पुरस्कार के प्राप्त होने पर इससे मिलने वाली राशि का उपयोग स्लम में रहने वाले वंचित वर्ग के बच्चों के लिए एक ऐसे समूह के निर्माण में करेंगे जो कि उन्हें गुणवत्तापूण शिक्षा प्रदान करने के लिए कार्य करेगा।
बेकरी कार्य में रोजगार की असीम संभावनाएं- नेहा दास लक्ष्मीकांत प्रसाद- कटिहारआधुनिकता के दौर में…
2023 में रूस-यूक्रेन युद्ध, इज़राइल-हमास युद्ध और कई अंतरराष्ट्रीय विवादों जैसे संघर्षों में 33,000 से…
भगवानपुर हाट(सीवान)बीडीओ डॉ. कुंदन का तबादला समस्तीपुर के शाहपुर पटोरी के बीडीओ के पद पर…
सीवान(बिहार)जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के हिलसर पेट्रोल पंप के पास एनएच 331 पर…
On 17th February, the international peace organization, Heavenly Culture, World Peace, Restoration of Light (HWPL),…
20 जनवरी को, विभिन्न अफ्रीकी देशों में अंतर्राष्ट्रीय शांति संगठन, HWPL द्वारा '2024 HWPL अफ्रीका…
Leave a Comment