Home

लखीसराय में बम विस्‍फोट से महिला समेत आधे दर्जन लोग घायल

लखीसराय(बिहार)सूबे के लखीसराय में आज बम विस्‍फोट हुआ है। इस बम बिस्फोट में एक ही परिवार के आधे दर्जन लोग घायल हो गए। घटना के बाद बड़े पैमाने पर पुलिस बल वहां तैनात किया गया हैं।खबरों में मिली जानकारी यह है कि इसी घटना स्थल के पास में कुछ समय बाद शादी भी होनी थी।शादी के लिए घर का रिपेयरिंग के साथ ही साथ घर निर्माण जारी था। 

सूचना के अनुसार, लखीसराय जिले के दियारा इलाके में पिपरिया थाना क्षेत्र के वलीपुर गांव में शंकर रजक के घर में बम विस्फोट की घटना हुई है। इसमें एक महिला, दो बच्चे सहित आधा दर्जन लोग घायल हो गए हैं।स्थानीय लोगों के सहयोग से सभी घायलों का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। मिली सूचना पर घटना स्थल पर पहुंचकर पिपरिया थानाध्यक्ष दिलीप कुमार मामले की जांच कर रहे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार शंकर रजक के घर में भवन निर्माण का कार्य चल रहा था। घर के बगल में ईंट रखी हुई थी।इसी क्रम शंकर रजक की पत्नी ईंट हटाने लगी उसी दौरान एक जोरदार धमाका हुआ। तेज आवाज होते ही चीखपुकार मच गई। स्थानीय लोगों के अनुसार एक प्लास्टिक में लपेटकर कई बम रखा हुआ था जिसमें से एक बम ब्लास्ट कर गया। इसमें शंकर रजक की पत्नी, उसके दो बच्चे सहित परिवार के आधा दर्जन लोग घायल हो गए हैं। थानाध्यक्ष दिलीप कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि विस्फोटक कहां से आया और विस्फोट कैसे हुआ इसकी जांच पड़ताल की जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही एएसपी सैयद इमरान मसूद भी वलीपुर पहुँच गए हैं।

पुलिस ने बताया कि हरेक बिंंदुओं की जांच की जा रही है। मामले को लेकर कई लोगों से पूछताछ की जा रही है। जख्‍मि‍यों का इलाज चल रहा है। कुछ सुधार होने पर उनसे पूछताछ की जाएगी। कुछ संदिग्‍ध लोगों के बारे में पता चला है। इस कारण उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।    

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

2 weeks ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

3 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

1 month ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

1 month ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

1 month ago