गोपालगंज(बिहार)जिले के नगर थाना क्षेत्र के बंजारी मोड़ स्थित ओवर ब्रिज के पास एक अनियंत्रित पिकअप के पलटने से आधा दर्जन लोग घायल हो गए है। जिसमें चार लोगों को गंभीर रूप से घायल हुए है। घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती किया गया। यहां सभी घायलों का इलाज चल रहा है।
इस घटना में हुए घायलों में मध्यप्रदेश के कटनी निवासी बाग लाल के बेटा अजित सिंह, विद्रावन के बेटा पटनेग सिंह,दसली बाई, पटनेगी सिंह के बेटा मनु खा समेत दो बच्चे शामिल हैं। वहीं, चार लोगों को गंभीर स्थिति होने के कारण उन्हें सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है।
घायल अजीत सिंह ने बताया कि पिकअप पर सवार होकर करीब 6 लोग गोपालगंज से तमकुही जा रहे थे। नगर थाना क्षेत्र के बंजारी स्थित ओवरब्रिज के पास पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। पिकअप पलटते ही चीखपुकार की आवाज गूंजने लगी। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।इसमें चार घायलों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। पिकअप सवार यात्री मूल रूप से मध्यप्रदेश के कटनी के रहने वाले हैं, जो अलग-अलग स्थानों में घूम घूम कर रुद्राक्ष की माला बेचने का कार्य करते है।
सीवान:112 महाराजगंज विधानसभा क्षेत्र के महाराजगंज के बोर्ड मिडिल स्कूल के खेल मैदान में महागठबंधन समर्थित…
बरबीघा से निर्दलीय उम्मीदवार बन राजनीतिक समीकरणों में हलचल बरबीघा(शेखपुरा)1990 के दशक में बिहार की…
सीवान:जिले के 112 महाराजगंज विधानसभा क्षेत्र में राजद प्रत्याशी विशाल कुमार जायसवाल को सभी वर्गों…
मनीष वर्मा ने अपने संबोधन में विपक्ष पर जमकर निशाना साधा विपक्ष में बैठे लोगों…
महाराजगंज(सीवान)जनसंपर्क यात्रा के तहत शनिवार को महराजगंज प्रखंड के विभिन्न पंचायतों और गाँवों में जनता…
पटना:बिहार में महापर्व छठ की धूम है, जो सूर्य देव और छठी मैया की उपासना…
Leave a Comment