Homeदेशबिहारराजनीति

स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय ने महाराजगंज में किया मताधिकार का प्रयोग

महाराजगंज(सीवान)बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए प्रखंड कार्यालय में मतदान केन्द्र बनाया गया था।जहां सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम था।सुबह से ही मतदाताओं की भीड मतदान केन्द्र पर लगी थी।वहीं दोपहर में सूबे के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय ने महाराजगंज प्रखंड कार्यालय स्थित बनाएं गए मतदान केन्द्र पर पहुंचकर अपना मत दिया।

वही डीएम अमीत कुमार पाण्डेय, एसपी शैलेश कुमार, एसडीएम संजय कुमार,एसडीपीओ पोलस्त कुमार पहुंचकर मतदान केन्द्र का जायजा लिया। वहीं थानाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह पुरे दल बल के साथ मुस्तैदी से मतदान केन्द्र पर सुरक्षा की कमान संभाले हु थे। चुनाव के निर्धारित समय तक कुल 274 मतदाताओं में से 273 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।