Homeदेशबिहारविविध

69 मामलों की सुनवाई, डीएम ने दिए अफसरों को निर्देश

सिवान:जिला पदाधिकारी जनता मुकुल कुमार गुप्ता के अध्यक्षता में जनता दरबार कार्यक्रम का आयोजन शुक्रवार को समाहरणालय सभागार में हुआ। डीएम ने जिले के अलग-अलग प्रखंडों से आए 69 लोगों की समस्याएं सुनीं। सभी परिवाद पत्रों पर विभागवार सुनवाई की गई।

कार्यक्रम में आपूर्ति शाखा, अंचल कार्यालय सिवान सदर, हुसैनगंज, पचरुखी, दरौंदा, दरौली, गोरियाकोठी, भगवानपुर हाट, महाराजगंज, आंदर, हसनपुरा से जुड़े मामलों पर सुनवाई हुई। सिविल सर्जन, अनुमंडल पदाधिकारी सदर और महाराजगंज, जिला पंचायती राज शाखा, प्रखंड विकास पदाधिकारी, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आईसीडीएस, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला भू अर्जन पदाधिकारी, भूमि सुधार उप समाहर्ता सिवान सदर और महाराजगंज, बैंकिंग शाखा, बाल संरक्षण पदाधिकारी, नजारत शाखा, स्थापना शाखा और शस्त्र शाखा से संबंधित शिकायतें भी आईं।

डीएम ने सभी मामलों को नियमानुसार समय पर निपटाने के लिए संबंधित अधिकारियों को तुरंत निर्देश दिए।