Home

नन्द लाल सिंह महाविद्यालय में मना हिन्दी दिवस महोत्सव

सारण बिहार

जैतपुर-दाउदपुर हिन्दी दिवस के उपलक्ष्य में नंद लाल सिंह महाविद्यालय, जैतपुर-दाउदपुर (सारण) में 14 सितम्बर, 2021 को ‘हिन्दी दिवस महोत्सव’ मनाया गया। हिन्दी विभाग की ओर से प्राचार्य प्रो. के. पी. श्रीवास्तव की अध्यक्षता में ‘हिन्दी की वर्तमान चुनौतियाँ’ विषय पर विचार-गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के संयोजक सह संचालक डॉ. दिनेश पाल विचार-गोष्ठी का विषय प्रवर्तन करते हुए हिन्दी भाषा तथा साहित्य के विकास पर विस्तार से चर्चा करते हुए हिन्दी की वर्तमान चुनौतियों को बिंदुवार गिनाया। अध्यक्षीय संबोधन में प्राचार्य प्रो. के. पी. श्रीवास्तव ने कहा कि हमारी हिन्दी इतनी समृद्ध है कि वह सभी चुनौतियों को चकनाचूर करते हुए आगे बढ़ती चली जायेगी। आज विदेशों में हिन्दी पढ़ाई जा रही है। उन्होंने आगे कहा कि हिन्दी हमारी मातृभाषा है और हम उसी में जीते हैं। हिन्दी में हर विषय की किताबें पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध होनी चाहिए।

डॉ. आफ़ताब आलम ने कहा कि चुनौतियों का सामना करते हुए हम अपना मार्ग प्रशस्त करते हैं। हमारी हिन्दी हर भाषा के शब्दों को अपने में समाहित करने की क्षमता रखती है। डॉ श्रीकमलजी ने हिन्दी भाषा के विकास पर विस्तार से अपनी बात रखते हुए बताया कि हिन्दी भारोपीय परिवार की भाषा है। हिन्दी का कलेवर विशाल है और इसकी शक्ति अद्भुत है। हिन्दी भाषा अपनी भाव-शक्ति, विचार-शक्ति एवं अभिव्यक्ति शक्ति के लिए जानी जाती है। हिन्दी भाषा भारतीय संस्कृति की वाहिका है। अंग्रेजी विभाग के राकेश कुमार ने कहा कि किसी संस्कृति व देश को नष्ट करना हो तो उसकी भाषा को नष्ट कर दो और अंग्रेजों ने यही करने की कोशिश की थी। डॉ. भगवान ठाकुर ने अपने वक्तव्य में बताया कि अनुवाद करने वाले कई बार हिन्दी का उपहास कराते हैं, ऐसा कई बार प्रतियोगिता परीक्षा के प्रश्न-पत्रों में देखने को मिलता है। डॉ. रूबी चंद्रा ने अपने वक्तव्य में कहा कि विज्ञान- प्रौद्योगिकी हमें चाहे जितना भी रोजगार दिला दे, लेकिन सभ्य-समाज के लिए साहित्य बहुत जरूरी है। खुशबू, प्रियंका, सपना, ज्योति, राहुल, स्वाति, अमित एवं बीरू आदि विद्यार्थियों द्वारा भी अपने विचार को व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में डॉ. जी. डी. राठौड़, श्री स्वर्गदीप शर्मा, डॉ. आशीष कुमार, डॉ. सुनील कुमार सिंह, डॉ. इंदु, श्री रमेश कुमार रजक, मनोज कुमार, वसीम रजा, मुस्तईज आलम, सुभाष कुमार, डॉ. आशीष प्रताप सिंह, मृत्युंजय सिंह, संजय सिंह, आलोक सिंह, राजीव सिंह, चारू उराँव, राजकुमार राउत एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

NagmaniSharma

Leave a Comment

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

2 weeks ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

3 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

1 month ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

1 month ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

1 month ago