torwartprofi zweiradhelm vitalwerte sonnensparo schutzschritt echtwork buerogaming gasgrillprofi damenrucksack होली और शबे बारात पर्व पर रहेगी हुड़दंगियों पर पैनी नजर, थानाध्यक्ष - गौरी किरण
Homeदेशबिहार

होली और शबे बारात पर्व पर रहेगी हुड़दंगियों पर पैनी नजर, थानाध्यक्ष

शांति समिति के बैठक में उपस्थित ग्रामीण

महाराजगंज(सीवान)प्रखंड क्षेत्र के देवरिया पंचायत के देवरिया गांव में मंगलवार को थानाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह की अध्यक्षता में होली पर्व और शबे बारात को लेकर शांति समिति की आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य होली और शबे बारात पर्व पर क्षेत्र में सुख शांति,अमन चैन और भाईचारा बना रहे। बैठक को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने कहा कि इस साल होली और शबे बारत का पर्व दोनों साथ पड़ा है और दोनों पर्व आपसी भाईचारा और सामाजिक सौहार्द का पर्व है।

इसलिए सामाजिक सौहार्द का वातावरण कायम रखते हुए दोनों पर्व को उल्लास के साथ मनाएं, अफवाहों पर ध्यान नहीं दे। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन हुड़दंगियों पर पैनी नजर रखे हुए है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि कही भी असामाजिक तत्वों के द्वारा सामाजिक माहौल बिगाड़ने की कोशिश किया जाता है तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दे ताकि प्रशासन के द्वारा तत्वरित करवाई किया जा सके। थानाध्यक्ष ने ग्रामीणों को आश्वासन देते हुए कहा कि किसी भी हालत में असमाजिक तत्व बक्शे नहीं जाएंगे। शांति समिति की बैठक को मुखिया आलोक सिंह, सरपंच मकसूद आलम और युवा नेता अजय पटेल ने भी संबोधित किया।

बैठक के अंत में थानाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, मुखिया आलोक सिंह, सरपंच मकसूद आलम और युवा नेता अजय पटेल ने ग्रामीणों को होली और शबे बारात की शुभकामना देते हुए बैठक की कार्यवाही समाप्त किया। बैठक में थानाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, मुखिया आलोक सिंह, सरपंच मकसूद आलम रमाशंकर शाही, वार्ड पार्षद संजीव कुमार, ओमप्रकाश चौबे, मुबारक हुसैन, जितेंद्र कुमार प्रसाद, नागेंद्र चौबे, मैनुद्दीन अंसारी, सद्दाम हुसैन, हरेंद्र सिंह, लोहार साह, रमाशंकर महतो, सर्वानंद भारती, दरोगा भारती आदि शामिल थे।