मुजफ्फरपुर(बिहार)जिले के जैतपुर ओपी थाना क्षेत्र में गिजास गांव में देर रात मछली व्यवसायी के घर में भीषण डैकती की घटना हुई हैं। पीछे के रास्ते से घर में प्रवेश किए डकैतों ने हथियार के बल पर मछली व्यवसायी बटेश्वर सहनी सहित परिवार के अन्य लोगों को बंधक बना लिया। मुंह खोलने और शोर मचाने पर गोली मारने की धमकी दी। इसके बाद डकैतों ने कैश और जेवरात समेत अन्य कीमती वस्तुओं को लूट लिया। विरोध करने पर मारपीट भी किया। फिर बाहर से सभी कमरों का दरवाजा बंद कर भाग निकले। डकैतों के भागने के बाद व्यवसाई ने शोर मचाया। तब आसपास के लोग पहुंचे। कमरा बाहर से खोला गया। तब सभी लोग बाहर निकल पाए। उसी समय जैतपुर पुलिस को सूचना दी गयी। लेकिन, पुलिस के एक पदाधिकारी ने झल्लाते हुए जवाब दिया कि प्रशासन को क्या तुम्हारे दरवाजे पर खड़ा कर दें। इसके बाद फोन रख दिया।
सात घन्टे बाद जांच को पहुंची पुलिस : सोमवार सुबह होने के बाद पुलिस जांच करने पहुंची। इस दौरान करीब सात घन्टे का समय बीत चुका था। पुलिस की इस लापरवाह कार्यशैली को लेकर ग्रामीणों ने विरोध जताया। जिसके बाद पुलिस आवेदन देने की बात बोलकर लौट गई। पीड़ित ने बताया कि घर से डकैतों ने 80 हज़ार कैश और जेवरात लूट लिए। लूटे गए जेवरात का आकलन कर रहे हैं।
बेटी की शादी को जमा किये थे रुपये: पीड़ित ने बताया कि बेटी की शादी करने वाले हैं। उसी के लिए एक-एक रुपए जमा कर रहे थे। गहना भी उसी की शादी के लिए रखा था।
जिसे लूटकर डकैत ले गए। घर में चीख-पुकार मची है। व्यवसाई को चिंता सता रही है कि अब बेटी का हाथ पीली कैसे होगी।
20 की संख्या में पहुँचे थे डकैत : पीड़ित ने बताया की रात को खाना खाने के बाद सभी लोग अपने अपने विस्तार पर सोने चले गए। इसी दौरान देर रात 20 की संख्या में डकैतों ने धावा बोल दिया। सभी के मुंह बंधे हुए थे। हाथ में बन्दूक, चाकू और फाइटर था। घर में घुसते ही सभी लोगों को अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद बंदूक दिखाते हुए गोली मारने की धमकी देने लगे। फिर लूटपाट की और भाग निकले।
सरैया SDPO राजेश शर्मा ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। पुलिस जांच कर रही है। पीड़ित ने जो आरोप पुलिस पर लगाया है। उसकी जांच करवा लेते है।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment