Categories: Home

ऋतिक रौशन उतर रेलवे के लिए रणजी क्रिकेट खेलेगा, गांव में जश्न का माहौल

खेलने के लिए ग्राउंड पर जाता ऋतिक


भगवानपुर हाट(सीवान)कौन कहता है आसमां में सुराग नहीं होता।जरा तवियत से पत्थर तो उछालो यारो।दुष्यन्त कुमार के इस पंक्ति को अपने जीवन में उतार कर हकीकत कर दिखाया है प्रखंड क्षेत्र के सहसराँव गांव के पूर्व बीडीसी सदस्य सुनील कुमार ठाकुर का बड़ा लड़का ऋतिक रौशन कुमार ने।बचपन से क्रिकेट खेलने के जुनून ने अब हकीकत में तब्दील हो गया है।पेशे से सैलून का छोटा सा दुकान चलाने वाले के लड़के ने उत्तर रेलवे क्रिकेट संघ में राज्य स्तरीय क्रिकेट खेलने के लिए अंडर-19 के लिए चयन हुआ है।इसके चयन की खबर मिलते ही गांव में जश्न का माहौल हो गया है।तथा इनके घर पर पहुँचकर बधाई देने वालो का तांता लग गया है।बता दे कि ऋतिक रौशन कुमार को बचपन में क्रिकेट के प्रति लगाव को देखते हुए इनके पिता ने क्रिकेट में कैरियर बनाने के लिए हरियाणा प्रदेश के फरीदाबाद के एजाज क्रिकेट एकेडमी में प्रशिक्षण के लिए 07 वर्ष के उम्र होने पर ही भेज दिया था।जिसके बाद लगातार मेहनत करने के बाद एक दिसम्बर को उतर रेलवे क्रिकेट संघ से रणजी क्रिकेट के लिए चयन हुआ है।इनके दादा राजेन्द्र ठाकुर ने बताया कि रितिक का बचपन से ही लगाव था।जिसको देखते हुए परिवार ने क्रिकेट में कैरियर बनाने के लिए प्रेरित किया।जिसका परिणाम स्वरूप रणजी किक्रेट में उसका चयन हुआ है। ऋतिक का रणजी क्रिकेट में चयन होने पर डॉ.सुशांत कुमार, डॉ. मनोज कुमार,मुखिया चांदनी कुमारी, मधुप मृणाल,इंजीनियर रमेश कुमार,पप्पू कुमार यादव,रंजीत कुमार यादव,राजेश कुमार यादव,पूर्व मुखिया जयशंकर भगत,मधुसूदन प्रसाद,राजू बैठा,कामेश्वर ठाकुर,मेघनाथ यादव,मनान अली,अवधेश ठाकुर,उज्ज्वल कुमार, नागमणि,उपेन्द्र कुमार कुशवाहा,विध्या ठाकुर, अनिल ठाकुर,हसरुद्दीन अली,ओमप्रकाश महतो,नौसाद अली,अलाउद्दीन अंसारी,बिपिन कुमार कुशवाहा सहित दर्जनों लोगों ने बधाई देते हुए आगे भविष्य में देश के लिए खेलने की कामना किए।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

3 days ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

6 days ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

6 days ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

7 days ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

2 weeks ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

2 weeks ago