torwartprofi zweiradhelm vitalwerte sonnensparo schutzschritt echtwork buerogaming gasgrillprofi damenrucksack खड़ियानी में आग लगने से सैकड़ों बोझा गेहूं जलकर राख - गौरी किरण
Homeदेशबिहार

खड़ियानी में आग लगने से सैकड़ों बोझा गेहूं जलकर राख

भगवानपुर हाट(सीवान)थाना क्षेत्र के भीखमपुर पंचायत के चोरौली पश्चिम टोला गांव के मंजू देवी पति दिनेश महतो के खड़ियानी में रविवार के देर संध्या में अज्ञात कारणों से लगी आग में गेंहू का सैकड़ों बोझा जलकर राख हो गया है।

पीड़ित ने बताया कि आग लगने की सूचना पर हमलोग खड़ियानी में पहुचे तबतक सभी गेहूं का बोझा जलकर राख हो गया था।उसने बताई की मेहनत मजदूरी कर गेहूं का दो सौ बोझा खड़ियानी में ला कर दवरी के लिए रखी थी।

जिससे मेरे परिवार का एक साल का अनाज निकलने की सम्भावना थ।लेकिन संध्या में लगी आग ने मेरे परिवार का एक साल का निवाला राख कर दिया है।अब हमारे सामने निवाले का संकट गहरा गया है।उसने स्थानीय लोगों तथा प्रशासन मद्दत करने तथा मुआवजा दिलाने की गुहार लगाई।इस संबंध में सीओ रणधीर कुमार ने बताया कि कृषि पदाधिकारी के जांच प्रतिवेदन के आधार पर मुआवजा दी जाएगी।