Home

विकाश के हत्यारों को सजा दिलाकर ही चैन की सांस लूंगा:पप्पू यादव

विकास के परिजन से मिलते पप्पू यादव

हाजीपुर(वैशाली)जिले के गोरौल थाना क्षेत्र के साइबर संचालक विकाश कुमार के हत्याकांड में हत्यारे को फांसी की सजा दिलाने के लिए जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव मृतक विकाश कुमार के परिजन से मुलाकात कर शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी।वहीं पप्पू यादव ने कहा कि अभी तक अपराधी गिरफ्तार नहीं किया गया।इससे समझा जा सकता है कि यहां की पुलिस का कैसा रवैया है।यहां की पुलिस भी संदेह के घेरे में है।मैं इसकी शिकायत एसपी से भी किया हूं और एसपी साहब से अपराधी को जल्द गिरफ्तार करने की बात कही है।

सीसीटीवी फुटेज से साफ- साफ़ पता चल रहा है कि अपराधी कौन है फिर भी पुलिस चुप बैठी है।वहीं सरकार पर हमला करते हुए कहा कि ये सरकार सिर्फ अपने कुर्सी के लिए जीती है।जनता से कोई मतलब नहीं है। जनता मरे इससे क्या फर्क पड़ता है।जनता को जातिवाद पर लड़ाकर अपनी कुर्सी बची रहनी चाहिए। अपराध दिनों दिन बढ़ता ही जा रहा है।अपराधी खुलेआम अपराध करके निकल जाते हैं सरकार और पुलिस के लिए चैलेंज छोड़ जाते हैं।वैशाली जिले में अबतक दर्जनों हत्या में मैं आ चुका हूं।वैशाली में अपराध का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है।आए दिन खुलेआम अपराध को अंजाम दिया जा रहा है।वहीं पप्पू यादव ने मृतक के वृद्ध पिता को सांत्वना देते हुए कहा कि हम आपके साथ है और हमारी मदद आपके साथ रहेगी।हर हाल में हत्यारे को सजा दिलवाकर ही चैन से बैठेंगे।इस दौरान जन अधिकार पार्टी के टंटू सिंह समेत कई अन्य नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

4 weeks ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

4 weeks ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

4 weeks ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

4 weeks ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

1 month ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

1 month ago